राजनीति

YSRCP तभी ‘खत्म’ हो गई, जब तेदेपा-जनसेना ने गठबंधन की घोषणा की: Chandrababu Naidu

Chandrababu Naidu

प्रतिरूप फोटो

ANI

तेदेपा प्रमुख ने कहा, ‘‘जनसेना और तेदेपा का गठबंधन ऐतिहासिक है। जिस दिन इस गठबंधन की घोषणा हुई, जगन का सिनेमा (राजनीतिक संभावनाएं) उसी दिन खत्म हो गया था। यही कारण है कि वह घबरा गए हैं।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को यहां कहा कि सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) उसी दिन ‘‘खत्म’’ हो गई थी, जिस दिन तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और जनसेना ने गठबंधन की घोषणा की थी।

नायडू ने अपने बेटे और तेदेपा महासचिव नारा लोकेश की पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में आयोजित एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में यह गठबंधन वाईएसआरसीपी को हरा देगा।

तेदेपा प्रमुख ने कहा, ‘‘जनसेना और तेदेपा का गठबंधन ऐतिहासिक है। जिस दिन इस गठबंधन की घोषणा हुई, जगन का सिनेमा (राजनीतिक संभावनाएं) उसी दिन खत्म हो गया था। यही कारण है कि वह घबरा गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़

Source link

Most Popular

To Top