खेल

yashasvi jaiswal most test runs in year 2024 leave behind kane williamson india vs england 3rd test। शतक लगाते ही पहले नंबर पर पहुंचे यशस्वी जायसवाल, 22 साल की उम्र में विलियमसन को छोड़ा पीछे

Yashasvi Jaiswal And Kane Williamson- India TV Hindi

Image Source : GETTY
Yashasvi Jaiswal And Kane Williamson

Yashasvi Jaiswal Test Century: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन शतक लगाया। उनके करियर का ये तीसरा टेस्ट शतक है। उनकी वजह से ही टीम इंडिया तीसरे टेस्ट मैच में ड्राइविंग सीट पर पहुंच गई है। भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ कुल बढ़त 322 रनों की हो गई है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। मैच में शतक लगाते ही जायसवाल ने केन विलियमसन को एक खास मामले में पीछे कर दिया है। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

यशस्वी जायसवाल ने विलियमसन को किया पीछे

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 104 रन बनाए। उन्होंने 122 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था। पहले 35 रन बनाने के लिए उन्होंने 73 गेंदों का सामना किया। इसके बाद के 65 रन उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में ही बना दिए। लेकिन पीठ में दिक्कत होने की वजह से वह रिटायर हर्ट होकर वापस पवेलियन लौट गए। 104 रनों की पारी खेलते ही वह साल 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने केन विलियमसन को पीछे कर दिया है। यशस्वी जायसवाल ने साल 2024 में 463 टेस्ट रन बनाए हैं। वहीं विलियमसन ने 403 टेस्ट रन बनाए हैं। 

साल 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज: 

यशस्वी जायसवाल- 463 रन

केन विलियमसन- 403 रन
रचिन रवींद्र- 301 रन
रोहित शर्मा- 295 रन
डेविड वेडिंघम- 291 रन 

भारत के लिए लगाए इतने शतक

यशस्वी जायसवाल अभी सिर्फ 22 साल के ही हैं। उन्होंने भारत के लिए साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद से वह टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी बन गए हैं। उन्होंने अभी तक भारत के लिए 7 टेस्ट मैचों में 751 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। उन्होंने भारत के लिए 17 T20I मैचों में 502 रन बनाए हैं। 

IPL में दिखाया दम

यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में जगह बनाई थी। आईपीएल 2023 में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और अपनी विस्फोटक बैटिंग से सभी का दिल जीता था। उन्होंने आईपीएल 2023 के 14 मैचों में 625 रन बनाए। वहीं आईपीएल 2022 में वह 258 रन बनाने में कामयाब रहे थे। 

यह भी पढ़ें: 

राजकोट के मैदान पर जडेजा ने पूरा किया स्पेशल ‘दोहरा शतक’, सिर्फ 5 भारतीय प्लेयर ही कर पाए ये करिश्मा

तीसरे टेस्ट मैच के बीच में चोटिल हो गया भारतीय खिलाड़ी, बढ़ा दी कोच-कप्तान की टेंशन!

Latest Cricket News

Source link

Most Popular

To Top