खेल

Virat Kohli and Anushka Sharma have been invited for Pran Pratishtha in Ayodhya | रामलला प्राण-प्रतिष्ठा में जाएंगे विराट कोहली? समारोह का मिला न्योता, देखें Photo

virat kohli- India TV Hindi

Image Source : IMAGE SOURCE : X
रामलला प्राण-प्रतिष्ठा में जाएंगे विराट कोहली?

Virat Kohli-Anushka Sharma: 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस समारोह के लिए खेल जगत से लेकर बॉलीवुड सितारों तक न्योता भेजा जा रहा है। इस लिस्ट में अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है। 

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा में जाएंगे विराट-अनुष्का? 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण मिला है। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को मुंबई में ये न्योता दिया गया। उनसे पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रांची में उनके घर पर अयोध्या का न्योता दिया गया था। वहीं, महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिल चुका है। 

अनुष्का का अयोध्या से खास कनेक्शन

विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का अयोध्या से खास कनेक्शन भी है। बता दें अनुष्का शर्मा का जन्म एक मई 1988 को अयोध्या में ही हुआ था। अनुष्का का जन्म अयोध्या के मिलिट्री अस्पताल में हुआ था। हालांकि वह वह मुंबई में रहती हैं। 

अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा हैं विराट कोहली 

विराट कोहली इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इंदौर से मुंबई आ गए थे और टीम इंडिया को तीसरा टी20 मैच बेंगलुरु में खेलना है। ये मैच 17 जनवरी को खेला जाएगा। ऐसे में वह जल्द ही टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। 

ये भी पढ़ें

IND vs AFG: इतिहास रचने के करीब शिवम दुबे, विराट-रोहित के इस खास क्लब में शामिल होने का बड़ा मौका

रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा आगाज, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल में टक्कर

Latest Cricket News

Source link

Most Popular

To Top