उद्योग/व्यापार

Union Budget 2024 : बजट में आवंटन बढ़ा तो डिफेंस शेयरों में जारी रह सकती है तेजी

Interim Budget 2024 : डिफेंस कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी आई है। कई स्टॉक्स ने निवेशकों को बहुत कम समय में मालामाल किया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यूनियन बजट में डिफेंस सेक्टर के लिए आवंटन बढ़ाया जाता है तो इन शेयरों में तेजी जारी रह सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स को डिफेंस सेक्टर का आवंटन ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं है। लेकिन, अगर आवंटन बढ़ा तो यह सुखद आश्चर्य होगा। इसका असर मार्केट पर भी देखने को मिलेगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट (Interim Budget) होगा। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों के बाद जो नई सरकार बनेगी वह पूर्ण बजट पेश करेगी। इसके जुलाई में आने की उम्मीद है।

बजट 2023 में 5.94 लाख करोड़ आवंटन

1 फरवरी, 2023 को पेश बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने डिफेंस के लिए 5.94 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया था। यह एक साल पहले 5.25 लाख करोड़ रुपये के आवंटन से 13 फीसदी ज्यादा था। कुछ एनालिस्ट्स का मानना है कि अंतरिम बजट में बड़े ऐलान होने की उम्मीद नहीं है। लोकसभा चुनावों के बाद जो पूर्ण बजट आएगा, उसमें डिफेंस सेक्टर के आवंटन में इजाफा देखने को मिल सकता है। ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की स्नेहा पोद्दार ने कहा कि सरकार डिफेंड से क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। साथ ही लंबी अवधि में इंडिया को एक्सपोर्ट का हब बनाने का भी प्लान है।

यह भी पढ़ें : Budget 2024 : इंडस्ट्री ने वित्तमंत्री को ग्रोथ बढ़ाने वाले उपायों पर फोकस करने की सलाह दी, कहा-जल्द तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा इंडिया

बजट 2024 में डिफेंस के आवंटन में थोड़ी वृद्धि की उम्मीद

सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में घरेलू इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर फोकस किया था। सरकार का प्लान देश में चीजों का उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता घटाने पर है। डिफेंस आरएंडडी बजट का 25 फीसदी हिस्सा प्राइवेट कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए आवंटित किया गया था। ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर के लीड एनालिस्ट अमित अनवानी ने कहा कि इंडस्ट्री का मानना है कि अगर सरकार आवंटन में बड़ा इजाफा नहीं करती है तो कम से कम छोटा इजाफा कर सकती है। लेकिन, यह तय है कि बड़ा आवंटन जुलाई में आने वाले पूर्ण बजट में ही होगा।

इन कंपनियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

एनालिस्ट्स का मानना है कि डिफेंस पर सरकार के फोकस का फायदा HAL, BEL, Data Pattern जैसी कंपनियों को मिला है। एचएएल की ऑर्डरबुक करीब 80,000 करोड़ रुपेय की है। एनालिस्ट्स को इसके वित्त वर्ष 2025-26 तक बढ़कर 2.4 लाख करोड़ तक पहुंच जाने की उम्मीद है। भारत डायनेमिक्स (BDL) ने अपने प्लांट को आधुनिक बनाने पर करीब 120 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बीडीएल की आर्डर बुक 166 करोड़ रुपये थी। BEL ने भी अपने प्लांट्स को आधुनिक बनाने पर करीब 540 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

Source link

Most Popular

To Top