उद्योग/व्यापार

Share Market: आखिरी घंटे में 1,000 अंक उछला सेंसेक्स, निवेशकों की ₹3.09 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज 1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। आखिरी घंटे में बाजार में जमकर खरीदारी दिखी। सेंसेक्स करीब 677 अंक बढ़ा। आखिरी एक घंटे में तो सेंसेक्स में 1,000 अंक से भी अधिक की उछाल, इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.09 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। ब्रॉडर मार्केट में भी हरियाली छाई रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.05 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। बैंकिंग और आईटी शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं पावर शेयरों में गिरावट रही।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 676.69 अंक या 0.93% की तेजी के साथ 73,663.72 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 203.30 अंक या 0.92% की बढ़त के साथ 22,403.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹3.09 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 16 मई को बढ़कर 407.34 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 15 मई को 404.25 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 3.09 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 3.09 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सबसे अधिक 3.05 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), इंफोसिस (Infosys) और टाइटन (Titan) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 2.17% से लेकर 2.38 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 5 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का शेयर 2.16 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा टाटा मोटर्स (Tata Motors), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पावर ग्रिड (Power Grid) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयर 0.56% से लेकर 1.15% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,140 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,952 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,140 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,689 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 123 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 193 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 30 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- M&M Dividend: ऑटो कंपनी देगी अपने इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड, Q4 में 31% बढ़ा मुनाफा

Source link

Most Popular

To Top