उद्योग/व्यापार

Ram Mandir: पति और बेटी मालती के साथ अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, रामलला के किए दर्शन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) और अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ बुधवार को रामनगरी अयोध्या (Ram Mandir In Ayodhya) पहुंचीं। जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ भगवान रामलला के दर्शन किए और राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी बेटी मालती और पति निक के साथ भारत में हैं। अयोध्या पहुंची प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीली साड़ी पहने प्रियंका और कुर्ता-पायजामा पहने निक ने मंदिर में पूजा करने के बाद तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान प्रियंका ने बेटी को गोद में लिया हुआ था। प्रियंका और निक ने मंदिर के पुजारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। 22 जनवरी को राम मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह उनकी पहली यात्रा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ बेटी मालती मैरी जोनस भी है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ रामलला के दर्शन करने पहुंची हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत आई हैं।

ट्रेडिशनल लुक में पहुंची अयोध्या

वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा लेमन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं पति निक जोनस ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने लाल कलर की साड़ी में पहनी हुई हैं।

राम मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ और ऋषभ शेट्टी सहित कई हस्तियों ने हिस्सा लिया था।

ये भी पढ़ें- Rising Bharat Summit 2024: रामलला की मूर्ति के लिए काले पत्थर को क्यों चुना गया? यहां पढ़ें जवाब

19 मार्च को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को फरहान अख्तर के घर के बाहर भीड़ ने घेर लिया था। यह कपल डिनर के लिए फिल्म निर्माता से मिलने गया था। मुलाकात के बाद प्रियंका और निक को उनके घर से निकलते हुए देखा गया। एक पपराज़ो द्वारा शेयर किए गए वीडियो में प्रियंका और निक को अपनी कार में बैठकर घर जाते देखा गया।

Source link

Most Popular

To Top