राजनीति

Punjab, Haryana में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं, नूंह में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस

extreme heat

प्रतिरूप फोटो

ANI

पंजाब और हरियाणा में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को शुक्रवार को भी कोई राहत नहीं मिली। हरियाणा के नूंह और फरीदाबाद में शुक्रवार को तापमान क्रमश: 48.2 डिग्री और 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा।

चंडीगढ़ । हरियाणा और पंजाब में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को शुक्रवार को भी कोई राहत नहीं मिली। हरियाणा के नूंह और फरीदाबाद में शुक्रवार को तापमान क्रमश: 48.2 डिग्री और 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा और यहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सिरसा में भी भीषण गर्मी रही और यहां अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री रहा, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। 

हरियाणा के अन्य स्थानों में रोहतक में भी 47.3 डिग्री तापमान के साथ अत्यधिक गर्मी रही, जबकि महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला और करनाल में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.4 डिग्री और 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के पटियाला में भी भीषण गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री रहा, जबकि अमृतसर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, लुधियाना में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री, पठानकोट में 45.8 डिग्री, जबकि गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़

Source link

Most Popular

To Top