उद्योग/व्यापार

Nifty Strategy Today: निफ्टी में ऊपर 22556 के स्तर नजर आ सकते हैं- वीरेंद्र कुमार

Nifty Strategy Today: बाजार 2 मार्च के विशेष कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में 61 अंकों की और निफ्टी 40 अंकों की बढ़त देखने को मिली थी। आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में पहला रेजिस्टेंस- 22419-22466/22489 के जोन में नजर आ रहा है। जबकि बड़ा पहला रेजिस्टेंस-22566/22560 के स्तर पर दिख रहा है। इसमें पहला बेस-22337-22288 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा बेस-22241-22190 के स्तर पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार के सेशन के बाद आंकड़ों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ

वीरेंद्र ने आगे कहा कि 22200-22000 पर बड़ा ऑप्शन बेस नजर आ रहा है। जबकि 22337-22288 के स्तर पर टेक्निकल बेस दिख रहा है। पहले बेस तक की किसी भी गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। दूसरे बेस पर मिले तो पॉजीशनली लॉन्ग सौदा बनाना चाहिए। ऊपर निफ्टी पर 22556 के लक्ष्य दिख रहे हैं। डे ट्रेडर्स 22489-22510 पर कुछ मुनाफावसूली कर सकते हैं।

Trade setup for today : प्राइस और मोमेंटम दोनों इंडीकेटर दे रहे तेजी जारी रहने का संकेत, निफ्टी के लिए 22000 पर तत्काल सपोर्ट

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस- 47450/47570-47610 के स्तर पर दिख रहा है। बड़ा पहला रेजिस्टेंस- 47790-47910/48040 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस-47120-46960 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस-46740-46510 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी बैंक भी मजबूत नजर आ रहा है। HDFC बैंक 20 DEMA पर बार-बार जा रहा है।

वीरेंद्र ने कहा कि सबसे बड़ा और शुरुआती ऑप्शन बेस 47000 और 46960 पर नजर आ रहा है। 47450-47570 बड़ी टेक्निकल रुकावट दिख रही है। यहां पर कॉल राइटर्स भी हावी नजर आ रहे हैं। पहले बेस तक की किसी भी गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। इंडेक्स में 47450-47570 पर भी नजर रखें। इंडेक्स में 47570 का स्तर पार हुआ तो ऊपर 47790-47910 की भी तैयारी रखें।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

Source link

Most Popular

To Top