उद्योग/व्यापार

Lok Sabha Elections 2024 : हिमाचल प्रदेश में फिर लहरा सकता है BJP का परचम, क्लीन स्विप की संभावना

Himachal pradesh Lok Sabha Elections : 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में न्यूज 18 ने अपना ओपिनियन पोल जारी कर दिया है। ओपिनियन पोल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर क्लीन स्विप करती नजर आ रही है। सर्वे के मुताबिक राज्य की चारों सीटों पर 2019 लोकसभा चुनाव की तरह एक बार फिर बीजेपी कब्जा कर सकती है। इस ओपिनियन पोल में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में 67 परसेंट वोट बीजेपी को मिल सकता है। वहीं, I.N.D.I.A गठबंधन को यहां 27 परसेंट वोट मिलता दिख रहा है। इसके अलावा, अन्य दलों को 6 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

himachal pradesh

Himachal pradesh Lok Sabha Elections : दो सीटों पर बीजेपी ने उतारे अपने उम्मीदवार

हिमाचल प्रदेश की चार सीटों में से दो सीटों पर बीजेपी ने अपने कैंडिडेंट उतार दिए हैं। हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग सिंह ठाकुर को एक बार फिर मौका दिया गया है। वहीं, शिमला लोकसभा सीट से भी मौजूदा सांसद सुरेश कुमार कश्यप को उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों ही उम्मीदवारों ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 60 फीसदी से अधिक वोटों के साथ जीत दर्ज की थी।

इसके अलावा, 2019 के लोकसभा चुनाव में कांगड़ा से भाजपा के प्रत्याशी किशन कपूर ने 72.02 फीसदी वोटों से जीत हासिल की थी। उनके खिलाफ कांग्रेस के पवन काजल को कांगड़ा से उतारा गया था। मंडी से 68.75 प्रतिशत वोटों के साथ भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा की जीत हुई। मंडी से कांग्रेस ने आश्रय शर्मा को टिकट दिया था।

Himachal pradesh Lok Sabha Elections : ओपिनियन पोल में 518 निर्वाचन क्षेत्रों को किया गया कवर

इस सर्वे में देश के 21 राज्यों के कुल 518 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों को कवर किया गया है। इस ओपिनियन पोल में कुल 1,18,616 से अधिक उत्तरदाताओं ने अपनी राय रखी। ये मतदाता करीब 95% लोकसभा सीटों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो इसे देश के सबसे बड़े चुनावी सर्वे में से एक बनाते हैं।

Source link

Most Popular

To Top