उद्योग/व्यापार

IPO लिस्टिंग से बेहतर रिटर्न हासिल करने के लिए ये 7 टिप्स आजमाना बिल्कुल न भूलें

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए 2023 काफी शानदार रहा। इस साल बड़ी संख्या में IPO देखने को मिला। पिछले एक दशक में दूसरी बार शेयर बाजार में इतनी बड़ी संख्या में IPO लॉन्च हुए। इस साल कुल 57 कंपनियों ने IPO के जरिये 49,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा जुटाए।

IPO लॉन्चिंग की यह रफ्तार 2024 में भी जारी रहने की उम्मीद है। इस साल कुल 60,000 करोड़ के IPO देखे को मिल सकते हैं। अगर आप भी इन IPO में दिलचस्पी रखते हैं, तो हम आपको IPO मार्केट से प्रॉफिट कमाने के 7 टिप्स बता रहे हैं। ये सलाह IPO ट्रेडर्स के लिए काफी उपयोगी हैं।

लिस्टिंग गेन के लिए किया है निवेश? पहले निकलने के बारे में सोचें

अगर आप नई लिस्टिंग से फटाफटा पैसा बनाना चाहते हैं, तो यह बुरा आइडिया नहीं है। हालांकि, सभी पब्लिक इश्यू में यह रणनीति काम नहीं करती। यह रणनीति तब काम करती है, जब बाजार की रफ्तार मजबूत हो और कंपनी को लेकर माहौल पॉजिटिव रहे।

मिसाल के तौर पर टाटा टेक (Tata Tech), IREDA, गांधार ऑयल रिफाइनरी और फ्लेयर राइटिंग के IPO। सभी कंपनियों की लिस्टिंग 50-150 पर्सेंट प्रीमियम पर हुई और उस वक्त बाजार नई ऊंचाई छूट रहा था। अगर आपने लिस्टिंग गेन के लिए निवेश किया है, तो स्टॉक की लिस्टिंग के तुरंत बाद शेयरों को बेचना न भूलें।

ब्लैक, व्हाइट और ग्रे पर नजर रखें

अगर आप शॉर्ट टर्म के मकसद से IPO के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो भी कंपनी के बारे में बुनियादी जानकारी हासिल करने के लिए ऑफर डॉक्युमेंट ध्यान से पढ़ें। साथ ही, कंपनी के फाइनेंशियल्स, वैल्यूएशन आदि के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। आम तौर पर IPO को लेकर ‘रिसर्च’ उपलब्ध नहीं होती है, लिहाजा कंपनी के बिजनेस के बारे में जानने के लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी। इसके अलावा, ‘IPO ट्रेडर’ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम भी अहम होता है। इसके ट्रेंड के आधार पर निवेशकों को काफी कुछ पता चल सकता है। हालांकि, याद रखें कि यह कोई आधिकारिक प्लेटफॉर्म नहीं है।

अपनी संभावनाएं बेहतर बनाएं

अगर आप लिस्टिंग से फायदा उठाना चाहते हैं, तो बड़े साइज वाले इश्यू पर फोकस करें। SW इंडिया के डायरेक्टर मनीष खन्ना ने बताया, ‘ 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कुछ भी बड़ा इश्यू साइज है। बड़े साइज वाले IPO में आम तौर पर बिडिंग के लिए मारा-मारी नहीं होती। उन्हें आम तौर पर 200 या 500 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता। लिहाजा, आवंटन की संभावनाएं ज्यादा होती हैं।’ ज्यादा सब्सक्रिप्शन की स्थिति में IPO का आवंटन लॉटरी के आधार पर होता है, लिहाजा अपनी संभावनाएं बेहतर बनाने के लिए परिवार के कई सदस्यों के नाम पर IPO में आवेदन करें।

आखिरी वक्त तक इंतजार करें !

किसी भी चीज में परफेक्ट टाइमिंग बेहद मुश्किल है। खास तौर पर स्टॉक मार्केट में यह ज्यादा मुश्किल है। IPO के मामले में जल्दबाजी से कोई अतिरिक्त फायदा नहीं मिलेगा। लिहाजा, पहले दो दिनों तक मांग पर नजर रखें और अपना एप्लिकेशन आखिरी दिन सुबह सौंपे। ऐसा करने पर आपको IPO की मांग और मार्केट के मूड के बारे में बेहतर समझ मिल जाएगी। हालांकि, IPO के अंतिम दिन आखिरी घंटे तक इंतजार नहीं करें। एक्सचेंज, IPO बिड शाम 5 बजे तक ऐप्लिकेशन स्वीकार करते हैं, लेकिन हो सकता है कि ब्रोकर्स दोपहर में ही ऐप्लिकेशन स्वीकार करना बंद कर दें।

क्वालिटी, प्राइस या दोनों?

ज्यादातर एक्सपर्ट्स आपको यह बताएंगे कि सिर्फ उन कंपनियों के IPO की कीमत आकर्षक होती है, जिनके फंडामेंटल्स मजबूत होते हैं। यह आदर्श स्थिति है, लेकिन बाजार का तरीका इतना आसान नहीं है। यह लालची दुनिया है। शेयर बेचने वाले, प्रमोटर्स और प्राइवेट इक्विटी अपने लिए ज्यादा से ज्यादा मूल्य हासिल करने की कोशिश करते हैं। लिहाजा, आपको अपना खेल रणनीतिक तरीके से खेलना होगा। आप वैल्यूएशन पर एक हद तक समझौता कर सकते हैं।

लीवरेज का इस्तेमाल सोच-समझकर करें

आप लीवरेज का इस्तेमाल कर अपनी पोजिशन को आकलन कर सकते हैं। हालांकि, ओवर-लीवरेज से बचना चाहिए। आजकल लीवरेज कॉस्ट काफी कम है, क्योंकि आपको सिर्फ 5 दिनों के लिए लीवरेज की जरूरत होती है। लीवरेज कॉस्ट कम होने की वजह से आप ओवर-लीवरेज के लिए प्रेरित हो सकते हैं, लेकिन इससे बचने की जरूरत है।

Source link

Most Popular

To Top