खेल

IPL में लगे सबसे तेज 1000 हजार छक्के, इतनी गेंदों में ही बन गया महारिकॉर्ड

SRH vs LSG- India TV Hindi

Image Source : PTI
SRH vs LSG

आईपीएल 2024 में इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में लखनऊ ने हैदराबाद को जीतने के लिए 166 रनों का टारगेट दिया है। टीम के लिए आयुष बडोनी और निकोलस पूरन ने शानदार पारियां खेली हैं। LSG vs SRH मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। 

सिर्फ तीसरी हुआ हुआ ये कमाल

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ के लिए पहला छक्का केएल राहुल ने लगाया। इसके बाद 8वें ओवर में क्रुणाल पांड्या ने दो छक्के लगाए। इसी के साथ आईपीएल 2024 में 1000 छक्के पूरे हो गए हैं। आईपीएल के इतिहास में ऐसा सिर्फ तीसरी बार हुआ है कि किसी एडिशन में 1000 से ज्यादा छक्के लगे हों। इससे पहले आईपीएल 2022 में 1062 छक्के और आईपीएल 2023 में 1124 छक्के लगे थे। 

IPL में लगे सबसे तेज 1000 छक्के

गेंदों के लिहाज से आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 1000 छक्के लगे हैं। आईपीएल 2024 में सिर्फ 13079 गेंदों में ही हजार छक्के लग चुके हैं। वहीं आईपीएल में 2023 में 15390 गेंदों में और आईपीएल 2022 में 16269 गेंदों में 1000 छक्के लगे थे। मौजूदा सीजन में बल्लेबाज हावी रहे हैं और फैंस को बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। 

IPL के एक एडिशन में सबसे तेज 1000 छक्के

IPL 2024- 13079 गेंद


IPL 2024- 15390 गेंद

IPL 2024- 16269 गेंद

लखनऊ की शुरुआत रही खराब

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब क्विंटन डिकॉक सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने तीन रन बनाए। इन दोनों ही प्लेयर्स के विकेट भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए। इससे लखनऊ की पारी लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही थी। लेकिन इसके बाद क्रुणाल पांड्या और केएल राहुल ने कुछ देर विकेट पर टिकने की कोशिश की। राहुल ने 29 रन और पांड्या ने 24 रनों का योगदान दिया। लेकिन ये प्लेयर्स बड़ी पारी नहीं खेल पाए। कमिंस ने क्रुणाल को रन आउट किया। 

आयुष बडोनी ने लगाया अर्धशतक

फिर आयुष बडोनी और निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। इन प्लेयर्स की अच्छी बैटिंग की वजह से ही लखनऊ की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल हो पाई है। पूरन ने 48 रन और बडोनी ने 55 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट चटकाए। भुवी बहुत ही किफायती साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 12 रन दिए। उनके अलावा पैट कमिंस ने 1 विकेट हासिल किया। इन दोनों के अलावा कोई भी बॉलर विकेट नहीं ले पाया। 

यह भी पढ़ें

T20 क्रिकेट में केएल राहुल का बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने 5वें भारतीय खिलाड़ी

‘बाबर 3 सीधे छक्के लगा दें, तो टीवी पर आना बंद कर दूंगा’, PAK कप्तान को उन्हीं के देश से मिला चैलेंज

Latest Cricket News

Source link

Most Popular

To Top