उद्योग/व्यापार

Heatwave Alert: गर्मी के कहर से फिलहाल नहीं मिलने वाली राहत; पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई जगहों के लिए भीषण लू का अलर्ट

उत्तर पश्चिम भारत भीषण गर्मी से झुलस रहा है। 17 मई को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और यह देश में सबसे गर्म स्थान रहा। राजस्थान में 19, हरियाणा में 18, दिल्ली में 8 और पंजाब में 2 स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। 18 मई को लेकर भारत मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के कई स्थानों और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों में लू चल सकती है।

पूर्व और मध्य भारत में 18 मई से लू शुरू हो सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और बिहार में लू (Heatwave) से लेकर भीषण लू देखने को मिल सकती है। लू यानि हीटवेव की स्थिति तब मानी जाती है, जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होता है। यदि पारा सामान्य से 6.4 डिग्री से अधिक हो तो भीषण लू की स्थिति घोषित की जाती है।

दिल्ली में कैसा रह सकता है मौसम

भारत मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शनिवार, 18 मई को दिन के समय 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रह सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें संवदेनशील लोगों के लिए अत्यधिक देखभाल की जरूरत पर बल दिया गया।

बटर चिकन का इनवेंटर कौन? मोतीमहल और दरियागंज रेस्टोरेंट के बीच कानूनी जंग हुई और तेज, कोर्ट में नए सबूत पेश

19-21 मई तक के लिए क्या अलर्ट

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के कई स्थानों और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों में 19 मई को लू से लेकर भीषण लू की स्थिति होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में लू चल सकती है।

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई स्थानों और राजस्थान के कुछ स्थानों में 20 मई, 2024 को लू से लेकर भीषण लू की संभावना है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों में लू चल सकती है।

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई स्थानों और राजस्थान के कुछ स्थानों में 21 मई, 2024 को लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों में लू के थपेड़े देखने को मिल सकते हैं।

केरल, माहे, आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक के लिए बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

23 मई तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल और माहे में 19 मई तक भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) हो सकती है। 20 और 21 मई को भारी से अत्यधिक भारी वर्षा (204.5 मिलीमीटर से ज्यादा) होने की संभावना है। आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक में 20-21 मई, 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17-21 मई के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) हो सकती है। असम और मेघालय में 19 और 20 मई, 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने का अनुमान है।

UAE ने पर्यावरण कार्यकर्ताओं के लिए ‘ब्लू रेजिडेंसी’ स्कीम शुरू की, जानिए इस स्कीम की खास बातें

Source link

Most Popular

To Top