उद्योग/व्यापार

Global Market: ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर, एशिया में डेढ़ परसेंट से ज्यादा की गिरावट, गिफ्ट निफ्टी भी करीब 75 अंक नीचे

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर मिल रहे है। एशिया में डेढ़ परसेंट से ज्यादा की गिरावट आई है। गिफ्ट निफ्टी भी करीब 75 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। कल नैस्डैक में अक्टूबर के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। नैस्डैक कल 245 अंक फिसला, लेकिन डाओ फ्लैट बंद हुआ था । कल अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव दिखा। कई ब्रोकरेज ने टेक कंपनियों को डाउनग्रेड किया है। डेट मार्केट ने भी ग्रोथ शेयरों पर दबाव बनाया है।

ब्रोकरेज ने टेक कंपनियों को किया अपग्रेड

बार्कलेज ने कंपनी को डाउनग्रेड किया है। एजेंसी ने कंपनी को अंडरवेट की रेटिंग दी है। कल कंपनी का शेयर करीब 4% गिरा था। वहीं ओप्पेन्हेइमेर ने कंपनी को अपग्रेड किया और एजेंसी ने कंपनी को आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी। कल कंपनी का शेयर करीब 14% चढ़ा।

इस बीच Goldman Sachs ने Boeing को अपने कन्विक्शन लिस्ट से निकाल दिया है, जिसके बाद ये स्टॉक करीब 3.4% गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा Nvidia, Meta और Microsoft जैसे स्टॉक्स में कल 1.4% से लेकर 2.7% तक की गिरावट दिखी है।

दबाव में आया क्रूड

इस बीच अमेरिका में रिकॉर्ड क्रूड प्रोडक्शन और चीन में डिमांड की चिंता से तेल में लगातार चौथे सत्र में गिरावट देखने को मिली। भाव एक परसेंट से ज्यादा गिरकर 76 डॉलर के करीब पहुंचा है ।एक दिन में कच्चा तेल करीब 1.25% गिरा। WTI में भी $71 के नीचे कारोबार कर रहा है। सप्लाई बढ़ने की संभावना से कच्चे तेल के भाव गिरे है। रेड सी में US नेवी ने 3 हूती नावों को डुबाया है। ईरान ने भी अपने डिस्ट्रॉयर को रेड सी में भेजा है। ब्राजील और गयाना में भी रिकॉर्ड क्रूड प्रोडक्शन देखने को मिला है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 72.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.49 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.64 फीसदी गिरकर 17,562.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 16,604.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.79 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 2,963.64 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market LIVE Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

Source link

Most Popular

To Top