उद्योग/व्यापार

EPFO ने मार्च में 14.41 लाख नए सदस्य जोड़े, कर्मचारियों ने PF निकालने की जगह चुना मर्ज करने का ऑप्शन

EPFO: ईपीएफओ ने मार्च में 14.41 लाख नए सदस्य जोड़े हैं। रिटायरमेंट फंड का मैनेजमेंट करने वाली निकाय ईपीएफओ ने सोमवार को ताजा आंकड़े जारी कर बताया कि उसने इस साल मार्च में 14.41 लाख नए सदस्य जोड़े हैं। लेबर मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग 11.80 लाख सदस्य ईपीएफओ यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से बाहर चले गए और बाद में फिर से शामिल हो गए।

कर्मचारियों ने PF निकालने की जगह नई कंपनी से किया मर्ज

बयान के अनुसार इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले ऑफिसों में फिर से शामिल हो गए। उन्होंने अंतिम सेटलमेंट के लिए अप्लाई करने के बजाय अपने फंड को ट्रांसफर करने का विकल्प चुना। मंत्रालय ने कहा कि ईपीएफओ के सोमवार को जारी अस्थायी आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि निकाय ने मार्च 2024 में 14.41 लाख सदस्य जोड़े हैं।

18-25 आयु वर्ग के ज्यादा सदस्य जुड़े

आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च 2024 के दौरान लगभग 7.47 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। मार्च 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग की 56.83 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आंकड़ों के अनुसार, 7.47 लाख नए सदस्यों में लगभग दो लाख महिला सदस्य हैं। बयान में कहा गया कि पेरोल आंकड़े अस्थायी है, क्योंकि आंकड़े जमा करने की प्रक्रिया लगातार चलती है।

Source link

Most Popular

To Top