उद्योग/व्यापार

31 मई तक लॉन्ग रहें, ट्रेडिंग पोजीशन में मुनाफावसूली के लिए 3 जून रहेगा सबसे बढ़िया दिन : अनुज सिंघल

बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अब बैंक निफ्टी की चलने की बारी है। निफ्टी IT और निफ्टी बैंक नई ऊंचाई पर नहीं है उसके बावजूद निफ्टी नए शिखर पर है। निफ्टी और मिडकैप नई ऊंचाई पर बाजार में चौतरफा तेजी को दिखाता है। निफ्टी बैंक भी अब जल्द नया हाई लगाएगा। FIIs की खरीदारी शुरू हो गई है। निफ्टी बैंक अब भी शिखर से करीब 1200 अंक दूर है। निफ्टी बैंक में रैली मैक्रो इवेंट के चलते आई है। ये 1 दिन में खत्म नहीं होगी। सोमवार, मंगलवार को निफ्टी बैंक नया हाई छू सकता है।

जब FIIs की खरीदारी आती है तब HDFC बैंक जैसे शेयर चलते हैं। अकेली दिक्कत ये है कि बाजार ने फुल मैजोरिटी वाली सरकार को पचा रखा है। अब नतीजे के दिन ऊपर की ओर चौंकाने वाली तेजी की गुंजाइश कम है।

बाजार: अब क्या करें?

31 मई तक लॉन्ग रहें, 3 जून को लॉन्ग सौदे कम करें। ट्रेडिंग पोजीशन में मुनाफावसूली के लिए 3 जून सबसे बढ़िया दिन रहेगा। 1 जून को एक्जिट पोल आएगा, 3 जून को बाजार पर असर दिखेगा। 4 जून को बाजार में भारी मुनाफावसूली संभव है। 31 मई तक बुल्स हर गिरावट में खरीदारी करें बिना किसी डर के। अगले 2 चरणों के वोटिंग परसेंटेज से डरने या कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। इकोनॉमी से जुड़े शेयरों पर फोकस करें। बैंक, कैपिटल गुड्स, PSUs, सीमेंट, रियल्टी, ऑटो शेयर अच्छा करेंगे। यहां से HDFC बैंक पर सबसे ज्यादा फोकस करें। अगर FII की खरीदारी जारी रही तो HDFC बैंक में जोरदार तेजी होगी। 52 हफ्ते के शिखर से HDFC बैंक अब भी 15 फीसदी दूर है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

निफ्टी पर रणनीति

खरीदें और हर गिरावट में जोड़ें। इसका खरीदारी का जोन 22,925-22,975 है। पोजीशन जोड़ने का जोन 22,750-22,850 है। लॉन्ग सौदों का SL 22,638 (5 DEMA)पर रखें। अब शॉर्ट करने की कोई योजना नहीं बनाएं। हर गिरावट में खरीदें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी का खरीदारी का जोन 48,500-48,700 है। पोजीशन जोड़ने का जोन 48,200-48,500 है। लॉन्ग सौदों का सख्त SL 48,000 पर रखें। निफ्टी बैंक जल्द नया शिखर छू सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Most Popular

To Top