उद्योग/व्यापार

मुंबई में जोरदार आंधी ने मचाया कोहराम, होर्डिंग गिरने से 4 की मौत और 59 घायल

मुंबई में 13 मई को आई जोरदार आंधी ने हिला डाला। इस की वजह से लोग जहां के तहां फंस गए और कई स्थानों पर ट्रैफिक भी बाधित हुआ। कई उड़ानों पर भी इसका असर हुआ। आंधी-तूफान की वजह से मुंबई के घाटकोपर में एक 100 फुट लंबी होर्डिंग उखड़ गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 लोग घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जिमखाना के पास शाम साढ़े बजे के करीब हुआ। मौके पर तुरंत राहत पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दमकल और पुलिस की टीम को भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के दौरान क्रेन और गैस कटर का इस्तेमाल किया गया है।

घाटकोपर में हुए हादसे के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मुंबई के मुलुंद क्षेत्र में होने वाली अपनी चुनावी रैली को रद्द कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने हालात का जायजा लिया।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘ हमारा मुख्य फोकस प्रभावित लोगों को बचाने पर है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी घायल लोगों को सही इलाज मिले। मृतक के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मैंने संबंधित विभागों को ऐसी सभी होर्डिंग की ऑडिट करने को कहा है। ‘

भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि मुंबई के आसपास के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। ठाणे, पालघर और मुंबई में बिजली गिरने, तेज बारिश और तूफान की आशंका है। वहीं, बिजली के तार पर बिलबोर्ड पर गिर जाने से आरे और अंधेरी ईस्ट के बीच मेट्रो ट्रेन नहीं चल सकी। तेज हवाओं के कारण ठाणे और मुलुंड के बीच रूट पर एक खंभा झुक जाने से ट्रेनें प्रभावित हुईं।

Source link

Most Popular

To Top