उद्योग/व्यापार

मालदीव सरकार ने PM मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने पर 3 मंत्रियों को किया निलंबित

Lakshadweep vs Maldives Row: लक्षद्वीप बनाम मालदीव विवाद के बीच मालदीव सरकार ने कथित तौर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए अपने तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया है। स्थानीय मीडिया संस्थान एटोल टाइम्स (Atoll Times) की रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव सरकार ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद उन पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए अपने तीन मंत्रियों मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को निलंबित कर दिया है। मीडिया ने मालदीव सरकार के प्रवक्ता इब्राहिम खलील के हवाले से कहा, “टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार सभी सरकारी अधिकारियों को उनके पद से तुरंत निलंबित कर दिया गया है।”

मालदीव सरकार (Maldives Government) ने अपनी मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप (PM Modi Lakshadweep visit) जाने की तस्वीरों को लेकर मालदीव के कई मंत्रियों ने आपत्तिजनक बयान दिया था। इस पर भारत ने मालदीव सरकार से आधिकारिक तौर पर आपत्ति जताई थी। अब मालदीव की तरफ से सफाई आई है। मालदीव की सरकार ने रविवार को कहा कि यह व्यक्तिगत बयान है। ये मालदीव सरकार के विचारों को नहीं दर्शाता है।

कब शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, पीएम मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप की यात्रा की थी। पीएम मोदी ने वहां समुद्र तट से अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की थी। साथ ही लोगों से विदेश की बजाय देश में ही घूमने की अपील की। पीएम मोदी की इस अपील के बाद मालदीव को मिर्ची लग गई। इसे सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मालदीव के लिए एक झटका बताया। इसके बाद मालदीव के एक मंत्री के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर विवाद पैदा कर दिया, जिसमें उन्होंने भारत पर अपने देश को निशाना बनाने का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि पर्यटन में मालदीव के साथ प्रतिस्पर्धा करने में भारत को महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी पर कमेंट करना मालदीव को पड़ा महंगा, हजारों भारतीयों ने यात्राएं कर दी कैंसिल, ट्रेंड हो रहा ‘BoycottMaldives’

#BycottMaldives कर रहा ट्रेंड

विवाद बढ़ने के बाद कई भारतीय यात्रियों ने मालदीव की अपनी यात्राएं रद्द कर दीं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर #BycottMaldives ट्रेंड कर रहा है। यह विवाद पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) के सत्ता में आने के बाद दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच आया है। वर्तमान मालदीव की सरकार को चीनी समर्थक माना जाता है। मुइज्जू अभी चीन जाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- ‘कार्रवाई करने से संकोच नहीं करेंगे’, पीएम मोदी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री को मालदीव सरकार ने दी नसीहत

रविवार को एक बयान में मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वे “विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपमानजनक टिप्पणियों” से अवगत थे। पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर तब विवाद खड़ा हो गया जब मालदीव के एक मंत्री और कुछ अन्य नेताओं ने लक्षद्वीप के एक समुद्र तट पर पीएम मोदी का एक वीडियो पोस्ट करने के बाद उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।

Source link

Most Popular

To Top