उद्योग/व्यापार

मार्च महीने से ही बढ़ेगी गर्मी, सामान्य से अधिक रहेगी तापमान, IMD के अपडेट ने बढ़ा दी गेहूं को लेकर चिंताएं

IMD Weather Update: मार्च महीने के दौरान देश का औसत न्यूनतम तापमान, सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार 1 मार्च को बयान में यह जानकारी दी। साथ ही उसने पूरे सीजन के दौरान अल नीनो की स्थिति जारी रहने की भविष्यवाणी की है। तापमान सामान्य से अधिक गर्म रहने के चलते देश में गेहूं की फसल और उसकी पैदावार को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। IMD के डायरेक्टर-जनरल मृत्युंजय महापात्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मार्च के पहले पखवाड़े में, देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

उन्होंने कहा कि मार्च के दूसरे पखवाड़े में तापमान सामान्य से ऊपर बढ़ने की संभावना है। पूर्वोत्तर प्रायद्वीपीय भारत (तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक), महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में भी सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिन रहने का अनुमान जताया गया है।

देश में मार्च में सामान्य से अधिक बारिश (लंबी अवधि के औसत 29.9 मिमी बारिश से करीब 117 प्रतिशत अधिक) रहने की संभावना है। महापात्र ने कहा कि भारत में मार्च से मई की अवधि में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि मार्च में उत्तर और मध्य भारत में हीटवेव (लू) की स्थिति की उम्मीद नहीं है। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है।

महापात्र ने कहा कि मौजूदा अल नीनो की स्थितियां गर्मी के मौसम में जारी रहेगा और उसके बाद इसके कुछ नरम रहने की संभावना है। बता दें कि मध्य प्रशांत महासागर में पानी का समय-समय पर गर्म होने की स्थिति को अल नीनो कहते हैं। इसके असर से देश में भी मौसम गर्म रहता है।

वहीं दूसरी ओर ला नीना की स्थितियों मानसून सीजन के दूसरे हिस्से तक बनने की संभावना होती है, जो आम तौर पर भारत में अच्छी मानसून वर्षा लेकर आती है।

यह भी पढ़ें- Bengaluru Blast: बेंगलुरू रामेश्वरम कैफे विस्फोट में IED के इस्तेमाल की आशंका, धमाके में 9 लोग घायल, NIA कर रही जांच

Source link

Most Popular

To Top