बड़ी खबर

बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

Ram Kripal Yadav- India TV Hindi

Image Source : X/RAMKRIPAL YADAV
राम कृपाल यादव

पटना के मसौधी के टेनरी गांव में रामकृपाल यादव की गाड़ी के सामने एक युवक ने फायरिंग की। हालांकि, गोली रामकृपाल को नहीं लगी और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। रामकृपाल यादव भारतीय जनता पार्टी के बने नेता और सांसद हैं। पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में पाटलिपुत्र से उम्मीदवार बनाया है। सातवें चरण के मतदान के बाद उनके ऊपर फायरिंग की गई है। सातवें चरण में बिहार की आठ सीटों पर मतदान हुआ। 40 लोकसभा सीट वाले बिहार में सभी सात चरणों में वोटिंग हुई है। यहां बीजेपी और जदयू एनडीए गठबंध का हिस्सा हैं। वहीं, राजद और कांग्रेस विपक्षी दलों के इंडिया गठबंध में शामिल हैं। राज्य में इन्हीं दोनों गठबंधन के बीच लड़ाई है।

पाटलिपुत्र में लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण में एक जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद ही बीजेपी उम्मीदवार पर हमला किया गया, लेकिन वह सुरक्षित रहे। रामकृपाल यादव मीसा भारती के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। अब दोनों उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है और चार जून को नतीजे सामने आएंगे।

तिनेरी बूथ से लौटते समय हुई घटना

सातवें चरण का मतदान खत्म होने के बाद देर शाम रामकृपाल यादव पटना के तिनेरी बूथ से लौट रहे थे। उनके साथ तिनेरी के कुछ युवक भी साथ में थे। जब वह मठिया गांव के पास पहुंचे तब मठिया के लोगों ने उनपर हमला कर दिया। हमले में तिनेरी के एक युवक का सर फूटा है। वहीं गोलीबारी की भी घटना हुई है। यह घटना शाम में छह बजे के आसपास की बताई जा रही है। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पटना एसएसपी ने बताया कि आवेदन में उल्लेख है कि उनके काफिले पर हमला किया गया और गोली चलायी गई है, दिये गये आवेदन पर FIR किया गया गया है। बाकी सारे बिंदु अनुसंधान के क्रम में स्पष्ट किए जाएंगे। FIR में 9 प्राथमिकी अभियुक्तों का उल्लेख है।

Source link

Most Popular

To Top