उद्योग/व्यापार

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा, अगस्त 2021 में ली थी शपथ

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा है। इस्तीफे को लेकर उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक लेटर लिखा है। बनवारी लाल पुरोहित तीन बार लोकसभा सांसद रहे हैं। उन्होंने अगस्त 2021 में पंजाब के 36वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। पुरोहित ‘द हितवाद’ के प्रबंध संपादक भी रहे हैं।

उन्होंने चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेटर का पद भी छोड़ दिया है। लेटर में पुरोहित ने लिखा, ‘अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर के पद से इस्तीफा देता हूं।’

Source link

Most Popular

To Top