उद्योग/व्यापार

‘कार्रवाई करने से संकोच नहीं करेंगे’, पीएम मोदी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री को मालदीव सरकार ने दी नसीहत

मालदीव सरकार (Maldives Government) ने अपनी मंत्री मरियम शिउना (Maldives Minister Mariyam Shiuna) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप (PM Modi Lakshadweep visit) जाने की तस्वीरों को लेकर मालदीव की मंत्री शिउना ने आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके बाद भारत ने मालदीव सरकार से आधिकारिक तौर पर इस बयान को लेकर आपत्ति जताई है। अब मालदीव की तरफ से सफाई आई है। मालदीव की सरकार ने रविवार को कहा कि यह मंत्री का व्यक्तिगत बयान है। ये मालदीव सरकार के विचारों को नहीं दर्शाता है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप की यात्रा की थी। पीएम मोदी ने यहां के समुद्र तट से अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं और विदेश की बजाय देश में ही घूमने की अपील की। पीएम मोदी की इस अपील के बाद मालदीव में संग्राम मच गया। इसे सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मालदीव के लिए एक झटका बताया। इसके बाद मालदीव के मंत्री के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर विवाद पैदा कर दिया, जिसमें उन्होंने भारत पर अपने देश को निशाना बनाने का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि पर्यटन में मालदीव के साथ प्रतिस्पर्धा करने में भारत को महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

भारतीयों ने किया बायकॉट

विवाद बढ़ने के बाद भारतीयों ने कथित तौर पर मालदीव की अपनी यात्राएं रद्द कर दीं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर #BycottMaldives ट्रेंड कर रहा है। यह विवाद पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) के सत्ता में आने के बाद दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच आया है। वर्तमान सरकार को चीन समर्थक माना जाता है।

मालदीव सरकार की सफाई

रविवार को मालदीव सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘मंत्री की राय व्यक्तिगत हैं और यह मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।’ सरकार ने जोर देकर कहा कि उसका मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग “लोकतांत्रिक और जिम्मेदार तरीके से किया जाना चाहिए।” मालदीव ने कहा कि सरकार के संबंधित अधिकारी ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने लक्षद्वीप आइलैंड पर की स्नॉर्कलिंग

बयान में कहा गया है कि मालदीव सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों से अवगत है। मालदीव ने कहा कि सरकार का मानना ​​है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का लोकतांत्रिक और जिम्मेदार तरीके से प्रयोग किया जाना चाहिए। ऐसे तरीकों से नहीं कि नफरत फैले। इसके अलावा, बयान में कहा गया है कि सरकार के संबंधित अधिकारी ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे। इस बीच, चीनी विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि मुइज्जू का सोमवार को चीन का दौरा करने का कार्यक्रम है।

Source link

Most Popular

To Top