उद्योग/व्यापार

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, BJP पर लगाए आरोपों का दिल्ली पुलिस ने मांगा सबूत

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री रविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की टीम पहुंची हैं। पुलिस अधिकारी आम आदमी पार्टी की तरफ से BJP पर AAP विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोप के सिलसिले में नोटिस देने पहुंचे हैं। इससे पहले दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर वह चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में ‘गड़बड़ी’ कर सकती है, तो विधानसभा और लोकसभा चुनावों में किसी भी हद तक जा सकती है।

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से कहा कि दिल्ली पुलिस ने अब इन आरोपों पर मुख्यमंत्री केजरीवाल से सबूत देने को कहा है। अरविंद केजरीवाल ने बयान पार्टी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया था।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट “चोरी” करते हुए कैमरे पर नजर आई। चंडीगढ़ में मंगलवार को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ था, जिसमें BJP ने कांग्रेस-AAP के गठबंधन को हराकर सभी पदों पर जीत हासिल की थी।

‘सत्ता के लिए देश को बेच सकते हैं’

उन्होंने आरोप लगाया, “पिछले कुछ सालों में हमने सुना था कि BJP चुनावों में गड़बड़ी करती है। वे EVM से छेड़छाड़ करते हैं, मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवाते हैं, लेकिन कभी कोई सबूत नहीं मिला। वे चंडीगढ़ में वोट चुराते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर वे चंडीगढ़ मेयर चुनाव में ऐसी अनियमितताएं कर सकते हैं, तो वे लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सोचिए क्या कर सकते हैं। वे सत्ता के लिए देश को बेच सकते हैं, लेकिन हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। हमें लोकतंत्र और देश को बचाना है।”

AAP के राष्ट्रीय संयोजक ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को रोका और हिरासत में लिया।

Source link

Most Popular

To Top