उद्योग/व्यापार

Who is Prajwal Revanna: पूर्व PM के पोते, मैकेनिकल इंजीनियर, कौन हैं अश्लील वीडियो कांड के आरोपी JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना

हासन से जनता दल (सेक्युलर) के मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न और कथित अश्लील वीडियो कांड का आरोप है। कर्नाटक सरकार ने रेवन्ना के खिलाफ मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) बनाई गई। कर्नाटक में JD(S) के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही भारतीय जनता पार्टी ने प्रज्वल रेवन्ना के कथित सेक्स टेप विवाद के बीच उनसे दूरी बना ली है। इस बीच, कांग्रेस ने रविवार को गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि ”अश्लील वीडियो से भरी एक पेन ड्राइव” सामने आई है और हसन जिले में अश्लील वीडियो क्लिप वायरल हो रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि “सांसद और NDA उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना ने हजारों महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया और उनके आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए।”

प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता JD(S) नेता एचडी रेवन्ना के खिलाफ उनकी पूर्व घरेलू सहायिका की शिकायत के आधार पर होलेनरासीपुर पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न मामले में FIR दर्ज की गई है। हसन में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में वोटिंग हो चुकी है।

कौन हैं JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना?

33 साल के प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna), गौड़ा खानदान के पहले तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं। वो कर्नाटक के पूर्व PWD मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे और एचडी कुमारस्वामी के भतीजे हैं। एचडी रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और JD(S) सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं। रेवन्ना ने 2014 में बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की। तब से, वो राजनीतिक में सक्रिय रूप से शामिल हैं।

नवंबर 2019 में, 29 साल की छोटी उम्र में, रेवन्ना को JDS के राज्य महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन करने वाले जनता दल (सेक्युलर) ने एक बार फिर उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए हासन से अपना उम्मीदवार चुना है। वो कांग्रेस उम्मीदवार श्रेयस एम पटेल के खिलाफ मैदान में हैं, जो 31 साल के हैं और पुट्टस्वामी गौड़ा के पोते हैं।

विदेश भागे प्रज्वल रेवन्ना!

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सेक्स वीडियो कांड और SIT जांच के बीच हसन सांसद प्रज्वल ने देश छोड़ दिया है।

गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मीडिया से कहा, “अगर वो (प्रज्वल) विदेश चले गए हैं, तो SIT उन्हें वापस लाने और जांच जारी रखने के लिए जिम्मेदार होगी। हम SIT को इस या उस तरह से जांच करने के लिए नहीं कहेंगे।”

उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा, “हमारा सिर शर्म से झुका गया है।” उन्होंने कहा, मैंने मीडिया में देखा कि वो ‘भाग गए’ हैं। यह एक अक्षम्य अपराध है। यह शर्म की बात है। वो एक सांसद हैं और एक पूर्व प्रधान मंत्री के पोते हैं। उन्होंने उसी संसदीय सीट से सांसद है, जिसका पूर्व प्रधान मंत्री ने प्रतिनिधित्व किया था।

Source link

Most Popular

To Top