उद्योग/व्यापार

VIDEO: ‘बंगाल के लिए दीदी ही काफी हैं’, राहुल गांधी के खिलाफ TMC कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra)’ ने असम से पश्चिम बंगाल में एंट्री कर चुका है। गुरुवार को यह कूच बिहार जिले के बशीरहाट पहुंची। हालांकि, पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी को तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी अपने हाथों मे तख्तियां लिए हुए थे, जिस पर लिखा था, “पश्चिम बंगाल के लिए दीदी ही काफी हैं, बाहरी लोगों की कोई जरूरत नहीं है।” हालांकि, विरोध प्रदर्शन से बेपरवाह राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में होने पर खुशी व्यक्त करते हुए एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम यहां आपकी बात सुनने और आपके साथ खड़े होने आए हैं…बीजेपी-RSS नफरत, हिंसा और अन्याय फैला रहे हैं।

राहुल गांधी ने विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) देशभर में अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेगा। बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने यहां पहुंचने पर राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दें कि एक दिन पहले ही I.N.D.I.A. के घटक दल तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने राज्य में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

BJP-RSS पर साधा निशाना

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यात्रा से ‘न्याय’ शब्द को इसलिए जोड़ा गया है क्योंकि ‘देशभर में अन्याय व्याप्त है’। उन्होंने कहा, “BJP और आरएसएस नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। हमने यात्रा के साथ ‘न्याय’ शब्द जोड़ा है क्योंकि देशभर में अन्याय व्याप्त है। ‘इंडिया’ गठबंधन देशभर में व्याप्त अन्याय के खिलाफ लड़ेगा।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अचानक ऐलान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में अकेले मैदान में उतरेगी। इससे विपक्षी गठबंधन को झटका लगा। इसके बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई कि ममता बनर्जी के बिना इंडिया गठबंधन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

पश्चिम बंगाल में यह यात्रा 523 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और छह जिलों तथा छह लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। अप्रैल-मई 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से यह राहुल गांधी का पहला प्रदेश दौरा है।

Source link

Most Popular

To Top