उद्योग/व्यापार

UP विधानसभा में इस बार पेश किया जाएगा राज्य का सबसे बड़ा सालाना बजट

उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र 2 फरवरी को शुरू हो गया। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में राज्य की कैबिनेट ने अयोध्या में राम मंदिर का दौरा किया था। यह सत्र लोकसभा चुनावों के लिए माहौल गरमा सकता है। इस सत्र में योगी आदित्यनाथ अपने सबसे बड़ा सालाना बजट पेश करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 7 लाख करोड़ से भी ज्यादा का बजट पेश कर सकते हैं।

सत्र के शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में काफी शोर-शराबा देखने को मिला और विपक्षी पार्टियों ने सरकार की नाकामियों पर जमकर हमला बोला। बजट सत्र की शुरुआत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से हुई। पटेल ने सत्र के पहले दिन विधानसभा सभा और विधान परिषद के सदस्यों को एक साथ संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत में राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ सबको ‘बधाई’ दी। उन्होंने कहा, ‘ इस सत्र में 2024-25 के लिए बजट पेश किया जाएगा और इस पर चर्चा होगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा राज्य में लोगों की उम्मीद, आकांक्षाओं और अपेक्षाओं का केंद्र है। मैं विपक्षी सदस्यों से अपील करता हूं कि विधान परिषद और विधानसभा को सकारात्मक चर्चा का केंद्र बनाया जाए।’

सूत्रों ने बताया कि विधानसभा सत्र 5 दिनों का हो सकता और बजट 5 फरवरी को पेश किया जाएगा। यूपी सरकार इस बार रिकॉर्ड 7.65 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है और इसका फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर होगा। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार बजट में कई लोक-लुभावने वादे भी कर सकती है।

Source link

Most Popular

To Top