उद्योग/व्यापार

Stock Market LIVE Updates : गिफ्ट निफ्टी से मजबूत शुरुआत के संकेत, अमेरिकी बाजार गिरे, एशिया में तेजी

APRIL 26, 2024 8:49 AM IST

Sensex today: कल कैसा रहा था बाजार

अप्रैल एक्सपायरी के दिन बाजार में कल जोश देखने को मिला था। 25 अप्रैल को बाजार ने तेजी का पंच लगाया था। सेंसेक्स, निफ्टी लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुए थे। कल मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी रही थी। फार्मा , PSE औरऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं, मेटल और एनर्जी इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। FMCG और इंफ्रा शेयरों में भी खरीदारी रही। पीएसयू बैंक इंडेक्स लगभग 4 फीसदी बढ़ा था। हालांकि कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए था। सेंसेक्स कल 487 अंक चढ़कर 74,339 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 168 अंक चढ़कर 22,570 पर बंद हुआ था। बैंक निफ्टी 306 अंक चढ़कर 48,495 पर बंद हुआ था। जबकि मिडकैप 237 अंक चढ़कर 50,229 पर बंद हुआ था।

Source link

Most Popular

To Top