उद्योग/व्यापार

Stock: इन तीन कंपनियों से हो सकती है कमाई, एक्सपर्ट ने बताया टारगेट और स्टॉप लॉस

भारतीय शेयर बाजार में आने वाले दिनों में गिरावट के आसार नजर आ रहे हैं। निफ्टी इंडेक्स के डेली चार्ट पर डबल टॉप पैटर्न बन रहा है, साथ ही एक बेयरिश एनगल्फिंग कैंडल का भी निर्माण हुआ है। यह बाजार में ‘सेल-ऑन-राइज’ यानी ऊंचाई पर बेचने की रणनीति अपनाने का संकेत मिलता है। आने वाले हफ्ते में बिकवाली बढ़ती है, तो डबल टॉप पैटर्न की पुष्टि हो सकती है।

फिलहाल निफ्टी के लिए 22,600-22,700 का जोन रेजिस्टेंस के रूप में काम कर रहा है, जहां ऑप्शन मार्केट में आक्रामक कॉल राइटिंग देखी गई है। वहीं, नीचे की ओर सपोर्ट 22,300 पर है और इस लेवल से नीचे जाने से गिरावट की रफ्तार तेज हो सकती है।

बैंक निफ्टी

बैंक निफ्टी इंडेक्स में ऊपरी लेवल से बिकवाली का दबाव बना, लेकिन यह अपने अपट्रेंड को बनाए रखने में सफल रहा और 49,000 के आसपास बंद हुआ। अगर यह 49,200 के ऊपर जाता है, तो शॉर्ट कवरिंग हो सकती है और यह 49,500 तक जा सकता है। दूसरी तरफ, 48,800-48,700 का जोन इसका सपोर्ट लेवल है. अगर यह इस लेवल से नीचे चला जाता है, तो यह 48,400 तक जा सकता है।

वहीं एलकेपी सिक्योरिटिज के सीनियर टेक्निकल और डिरेवेटिव एनालिस्ट कुनाल शाह ने कुछ स्टॉक्स पर टारगेट और स्टॉप लॉस बताए हैं। जो कि इस प्रकार से है…

डॉ. रेड्डीज: ₹6330 पर खरीदें | टारगेट: ₹6600/6900 | स्टॉप लॉस: ₹6100

डॉ. रेड्डीज के शेयरों में तेजी के संकेत दिख रहे हैं। डेली चार्ट पर एक घटते ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट हुआ है, साथ ही एक बुलिश कैंडलस्टिक का निर्माण हुआ है। यह अपने 21 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है, जो सॉर्ट टर्म के लिए मजबूती का संकेत देता है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) ने भी बुलिश क्रॉसओवर दिखाया है और यह 60 पर स्थित है।

फोर्टिस: ₹450 पर खरीदें | टारगेट: ₹480/500 | स्टॉप लॉस: ₹430

फोर्टिस का शेयर मजबूत अपट्रेंड में बना हुआ है। डेली चार्ट पर यह हायर हाई और हायर लो बना रहा है। यह अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज 20DMA से ऊपर 438 पर कारोबार कर रहा है, जो गिरावट के खिलाफ एक सहारा के रूप में काम करता है। पिछले कारोबारी सत्र में, वॉल्यूम-बेस्ड खरीदारी देखी गई और मोमेंटम इंडिकेटर RSI में पॉजिटिव क्रॉसओवर हुआ, जो खरीदारी का संकेत देता है।

ताज GVK होटल्स एंड रिजॉर्ट्स: ₹400 पर खरीदें | टारगेट: ₹435/450 | स्टॉप लॉस: ₹385

ताज GVK होटल्स एंड रिजॉर्ट्स के शेयरों में हाल ही में डेली चार्ट पर एक महत्वपूर्ण ब्रेकआउट हुआ है। यह बढ़ते ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ एक एसेंडिंग ट्रायंगल पैटर्न से बाहर निकला है। यह ब्रेकआउट मोमेंटम इंडिकेटर RSI में पॉजिटिव क्रॉसओवर के साथ मिलकर एक मजबूत खरीदारी का संकेत देता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Most Popular

To Top