राजनीति

Prabhasakshi Newsroom: खत्म हुआ 500 वर्षों का इंतजार, ठाठ से भव्य मंदिर में विराजमान हुए भगवान श्री राम

जिस क्षण का इस देश ने लगभग 500 वर्षों का इंतजार किया था, आखिर वह दिन आ ही गया। रामलला टाट से निकलकर ठाठ पर महल में विराजमान हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य यजमान के रूप में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया। इस दौरान उनके ठीक बगल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। रामलला प्राण प्रतिष्ठा साधु संतों और देश के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हुई। रामलाल प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए फिल्मी जगत, व्यापार जगत, खेल जगत और राजनीति के क्षेत्र के दिग्गज पधारे थे। यह 500 वर्षों का तपस्या है जो आज पूरा हुआ है। प्रभु राम ठाठ से विराजमान हुए हैं। 

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टरों से पुष्पों की वारिस की गई। इस दौरान देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि आज भगवान राम आए हैं। 22 जनवरी को पूरे देश में राम दीपावली है। इस दौरान प्रसिद्ध गायक सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल, शंकर महादेवन ने अयोध्या में राम भजन प्रस्तुत किया। राम मंदिर को भव्य तरीके से फूलों से सजाया गया था।

Source link

Most Popular

To Top