उद्योग/व्यापार

Power Demand: चढ़ते पारे ने बढ़ा दी मांग, दिल्ली में बिजली डिमांड के सारे रिकॉर्ड टूटे

उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी में जल रहा है। राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली में गर्मी चरम पर है। मध्य प्रदेश और पंजाब में भी पारा 45 डिग्री के ऊपर। अगले 5-7 दिन तक राहत की उम्मीद नहीं। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है। IMD ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। श्रीनगर में कल पारा 31.6 डिग्री पर पहुंच गया। जम्‍मू में लू और हीट वेव से लोग परेशान हैं।

चढ़ते पारे ने देश में बिजली की मांग बढ़ा दी है। कल दिल्ली में अधिकतम डिमांड 8,000 MW के पार चली गई। मई में 2023 के मुकाबले हर दिन बिजली की मांग ज्यादा है। दिल्ली में लगातार पांचवें दिन बिजली की अधिकतम मांग 7,000 MW से ऊपर रही। दिल्ली सरकार ने कहा है कि भारी मांग के बावजूद बिजली कटौती नहीं की जा रही है।

उधर नोएडा में कई जगहों पर बिजली गुल है। नोएडा में बिजली की मांग करीब 2200 MW तक पहुंच गई है। नोएडा में औसतन बिजली की मांग 1600 MW रहती है। उधर राजस्थान बिजली मंत्री ने भी कहा है कि भारी गर्मी के कारण बिजली की डिमांड 20 फीसदी बढ़ी है।

उत्तर भारत में गर्मी का कहर

उत्तर भारत में गर्मी के कहर की बात करें तो बाड़मेर, राजस्थान में पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, सिरसा, हरियाणा का तापमान कल 47.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि भटिंडा, पंजाब का तापमान 46.6 डिग्री रहा। जबकि कांडला, गुजरात में पारा 46.1 डिग्री पहुंच गया। रतलाम, मध्य प्रदेश का तापमान कल 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जबकि झांसी, उत्तर प्रदेश में कल का तापमान 45 डिग्री रहा। इसी तरह जम्मू भी हीट वेव से परेशान है। कल यहां 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, ऊना, हिमाचल प्रदेश में कल पारा 43 डिग्री पर पहुंच गया था।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग की सलाह है कि दोपहर से लेकर शाम तक घर में ही रहें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। पानी के साथ ठंडे पदार्थों का सेवन करें।

Source link

Most Popular

To Top