उद्योग/व्यापार

Nuh Bus Accident: हरियाणा के नूंह में बस में लगी आग, 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल

हरियाणा के नूंह जिले के पास कुंडली-मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे (Kundali-Manesar-Palwal Expressway) पर एक बड़ा हादसा हो गया है। एक्सप्रेसवे में दौड़ रही बस में अचानक आग लग। यह श्रद्धालुओं से भरी हुई थी। अज्ञात कारणों से आग लगने पर 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इस हादसे में करीब 24 घायल हो गए हैं। बस में महिलाओं और बच्चों समेत 60 से अधिक लोग सवार थे। ये सभी लोग पंजाब के निवासी थे। यह घटना देर रात की है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

चलती बस में आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पा लिया।

अपडेट जारी है…

Source link

Most Popular

To Top