राजनीति

Naval Dockyard में जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

spying

प्रतिरूप फोटो

Creative Common

विज्ञप्ति के मुताबिक आरोपी कथित तौर पर अप्रैल 2023 से अक्टूबर 2023 के दौरान व्हाट्सऐप और फेसबुक के माध्यम से दो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के दो लोगों के संपर्क में था और उसने पैसे के लिए नौसेना और दक्षिण मुंबई में अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के बारे में गोपनीय और संवेदनशील जानकारी दी थी।

महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने यहां नौसेना गोदी में काम करने वाले एक व्यक्ति को कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को नौसैनिक प्रतिष्ठानों के बारे में गोपनीय जानकारी मुहैया कराने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एटीएस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपी की उम्र 20 साल के करीब है और वह गोदी में एक सिविल प्रशिक्षु के रूप में काम कर रहा था।
विज्ञप्ति के मुताबिक आरोपी कथित तौर पर अप्रैल 2023 से अक्टूबर 2023 के दौरान व्हाट्सऐप और फेसबुक के माध्यम से दो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के दो लोगों के संपर्क में था और उसने पैसे के लिए नौसेना और दक्षिण मुंबई में अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के बारे में गोपनीय और संवेदनशील जानकारी दी थी।
एटीएस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़

Source link

Most Popular

To Top