खेल

ms dhoni facebook past before ipl 2024 new role in csk | एमएस धोनी का CSK में बदलेगा रोल! नई पोस्ट से क्रिकेट की दुनिया में सनसनी

ms dhoni - India TV Hindi

Image Source : AP
एमएस धोनी का CSK में बदलेगा रोल! नई पोस्ट से क्रिकेट की दुनिया में सनसनी

MS Dhoni IPL 2024 CSK : आईपीएल 2024 में पहला मुकाबला एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके और फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली आरसीबी के बीच खेला जाएगा। ये मैच 22 मार्च को होना है। यानी अब इसमें ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इंडियन प्रीमियर लीग के पहले ही मैच में फैंस एक बार फिर से एमएस धोनी को मैदान पर देखेंगे। क्या इस बार महेंद्र सिंह धोनी का रोल आईपीएल में बदल जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अब से कुछ ही देर पहले धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिससे क्रिकेट की दुनिया में सनसनी सी फैल गई है। 

धोनी ने फेसबुक पर किया पोस्ट 

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर कम ही सक्रिय रहते हैं। वे कुछ पोस्ट करते भी हैं जो वे कमर्शियल चीजें होती हैं। इस बीच सोमवार को एमएस धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट की है, इसमें लिखा है कि Can’t wait for the new season and the new ‘role’. Stay tuned! यानी नए सीजन और नई ‘भूमिका’ के लिए इंतजार नहीं कर सकता। बने रहें! अब सवाल ये है कि क्या सीएसके में एमएस धोनी नई भूमिका में नजर आएंगे या फिर ये कुछ और है। वैसे भी धोनी ने रोल को कोट इन कोट में लिखा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे किसी विज्ञापन के बारे में बात कर रहे हैं जो आने वाले दिनों में टीवी और मोबाइल पर दिखाया जा सकता है। 

साल 2022 में रवींद्र जडेजा बने थे टीम के कप्तान 

वैसे भी पिछले दो तीन साल से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि एमएस धोनी के बाद सीएसके का नया कप्तान कौन होगा। साल 2022 के आईपीएल के शुरू होने से कुछ ही दिन पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और रवींद्र जडेजा को नया कप्तान बनाया गया। लेकिन जडेजा अपनी कप्तानी में कुछ खास नहीं कर सके। जडेजा की कप्तानी में टीम ने कुल 8 मैच खेले और उसमें से टीम केवल 2 ही जीत पाई। बाकी 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद बीच में ही जडेजा ने कप्तानी छोड़ी और फिर से धोनी कप्तान बन गए। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और सीएसके की टीम प्लेआफ में नहीं जा सकी। 

इस बार भी धोनी को लेकर तरह तरह की अटकलें 

साल 2022 के खराब प्रदर्शन के बाद साल 2023 के पूरे सीजन में धोनी ही सीएसके के कप्तान रहे और टीम ने खिताब पर पांचवीं बार कब्जा किया। इस बीच फिर से इस तरह की अटकलें लगाई जा रही है कि धोनी का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है, लेकिन धोनी ने खुद इस बारे में कुछ नहीं कहा है। ऐसे में कुछ भी कहना संभव नहीं है। हां, इतना जरूर है कि धोनी ने चुंकि सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है, इसलिए कुछ न कुछ तो नया होगा ही। चाहे विज्ञापन के स्तर पर या फिर टीम को लेकर। आने वाले कुछ ही दिन में इसका खुलासा होने की पूरी उम्मीद है। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

Sunrisers Hyderabad : 10 साल में बदले 9 कप्तान, किसने जिताए सबसे ज्यादा मैच

जब क्रिस गेल ने IPL की एक पारी में ठोक दिए इतने छक्के, 10 साल बाद भी नहीं टूटा रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Source link

Most Popular

To Top