उद्योग/व्यापार

Monsoon in Delhi NCR: गर्मी से मिलेगी राहत, 30 जून को दिल्ली-NCR आएगा मानसून

Monsoon in Delhi: दिल्ली-NCR के लोगों का हाल गर्मी से खराब है। आम लोग जल्द से जल्द मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 47 से 48 डिग्री के बीच चल रहा है। गर्मी से राहत केरल के लोगों को मिल गई है। केरल में समय से पहले मानसून आ गया है। अब ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल है कि मानसून को दिल्ली में आने में कितना समय लगेगा। दिल्ली NCR मे मानसून30 जून तक आ सकता है।

दिल्ली-NCR में जून के अंत में आएगा मानसून

केरल में मानसून आ चुका है। दिल्ली एनसीआर में मानसून 30 जून तक आ सकता है। दिल्ली में गरुवार को न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में हल्की बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान भी जताया है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 79 सालों में सबसे अधिक है। दिल्ली में 17 जून 1945 को तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस था।

कल शाम बदल गया था मौसम

मौसम विभाग ने आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने, लू चलने, धूल भरी आंधी या तूफान आने और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बुधवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया और शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई।

आज 30 मई को केरल में आया मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने गुरुवार यानी 30 मई को इसका आधिकारिक ऐलान किया। मौसम विभाग ने बताया कि आज पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में मानसून आगे बढ़ गया है। केरल के कोट्टायम जिले के कई हिस्सों में गुरुवार दोपहर बारिश हुई। IMD के आधिकारिक X अकाउंट से बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में आधिकारिक तौर पर दस्तक दे चुका है और आज 30 मई को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भी पहुंच गया है। इससे पहले 15 मई को मौसम विभाग ने मानसून के 31 मई को केरल में दस्तक देने की घोषणा की थी। केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप मई में अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई है।

Monsoon Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक! कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें आपके राज्य में कब होगी बारिश

Source link

Most Popular

To Top