राजनीति

Manipur में गोलीबारी में झारखंड के एक श्रमिक की मौत, दो घायल

killed

creative common

पुलिस के अनुसार गोली मारने के पीछे का मकसद रंगदारी मांगना प्रतीत होता है। अधिकारियों ने बताया कि जिस निर्माण कंपनी के लिए ये श्रमिक काम करते थे, उससे कथित तौर पर रंगदारी मांगी गई थी।

मणिपुर के नाओरेमथोंग में गोलीबारी की घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी इंफाल के नाओरेमथोंग के उरीपोक में हुई।

पुलिस के अनुसार गोली मारने के पीछे का मकसद रंगदारी मांगना प्रतीत होता है।
अधिकारियों ने बताया कि जिस निर्माण कंपनी के लिए ये श्रमिक काम करते थे, उससे कथित तौर पर रंगदारी मांगी गई थी।
उन्होंने बताया कि तीनों श्रमिकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया और अन्य दो का इलाज जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़

Source link

Most Popular

To Top