राजनीति

Madhya Pradesh । हर सीट पर 5 लाख युवा मतदाता बनेंगे गेम चेंजर

Madhya Pradesh

दुनिया की सर्वाधिक आबादी और सबसे ज्यादा युवा आबादी वाले भारत देश की सरकार युवाओं की मुट्ठी में होगी। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर भी युवा गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। दरअसल यह स्थिति इसलिए बन रही है क्योंकि प्रदेश में 1 करोड़ 52 लाख से अधिक युवा मतदाता है, जिनकी उम्र 18 से 29 वर्ष के बीच है।

भोपाल। देश की 543 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम तय कर दिया है। चुनाव का ऐलान होते ही देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।  दुनिया की सर्वाधिक आबादी और सबसे ज्यादा युवा आबादी वाले भारत देश की सरकार युवाओं की मुट्ठी में होगी। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर भी युवा गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। दरअसल यह स्थिति इसलिए बन रही है क्योंकि प्रदेश में 1 करोड़ 52 लाख से अधिक युवा मतदाता है, जिनकी उम्र 18 से 29 वर्ष के बीच है। अगर उम्र को बढ़ा दिया जाए तो 18 वर्ष से 39 वर्ष तक की उम्र के मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3 करोड़ पार पहुंच जाती है। यह आंकड़ा कुल मतदाताओं का 50 फीसदी से भी अधिक है। अगर इन मतदाताओं को सभी 29 लोकसभा सीटों की बराबर अनुपात में बांट दिया जाए तो एक लोकसभा सीट में इन युवा मतदाताओं की संख्या लगभग 5 लग 24 हजार 173 होगी। यह संख्या चुनाव जीतने और हारने के लिए बहुत बड़ा गणित है। यह संख्या इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया जाती है क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में कई सीटों में जीत हार का अंतर भी 50 हजार से 1 लाख के बीच रहा है।

ऐसे में अगर युवा मतदाता जी भी दल की ओर आकर्षित होंगे, उसका चुनाव जीतना निश्चित है। यही कारण है कि सत्ता रूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस युवाओं को रिझाने में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में इस बार 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। आपको बता दें कि नवंबर 2023 में हुए  विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 60 लाख मतदाता थे। यह संख्या 4 महीने में 3 लाख बढ़ चुकी है। पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 है। वहीं अन्य मतदाताओं की संख्या 1237 है।

यह है मध्य प्रदेश में युवा वोटर्स का गणित 

युवा मतदाताओं का गणित देखा जाए तो प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर 5 करोड़ 63 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन सभी में 18 वर्ष से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 16 लाख 2 हजार है, जबकि 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 36 लाख है। वहीं, 30 वर्ष से 39 वर्ष तक के युवा मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 49 लाख है। यही कारण है कि अब राजनीतिक दलों ने युवा मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए भी प्लान बना लिया है। गौरतलब है कि पिछले साल 2023 की आखिरी नवंबर महीने में मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में 18 वर्ष से 19 वर्ष उम्र के युवा मतदाताओं की संख्या 22 लाख 36 हजार थी।

अन्य न्यूज़

Source link

Most Popular

To Top