राजनीति

Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: चुनाव प्रचार करने के लिए पंजाब जाएंगे पीएम मोदी, पढ़ें आज के चुनावी अपडेट्स

25 मई को किन-किन सीटों पर होगा मतदान?

25 मई को छठे चरण में यूपी के सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर में मतदान किया जाएगा। बिहार के वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महराजगंज में मतदान किया जाएगा। हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवाणी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद में वोटिंग की जाएगी। इस दौरान जम्मू कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर वोटिंग की जाएगी। झारखंड की गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। वहीं ओडिशा के संबलपुर, क्योंझार, ढेंकानाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर और पश्चिम बंगाल के तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरूलिया, बांकुरा, बिशनुपर लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान किया जाएगा। 






Source link

Most Popular

To Top