उद्योग/व्यापार

Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली में कांग्रेस को एक और झटका, 30 साल पुराने साथी ओमप्रकाश बिधूड़ी ने छोड़ी पार्टी

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली कांग्रेस के नेता ओमप्रकाश बिधूड़ी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के साथ कांग्रेस के गठबंधन को उन्होंने अपने इस्तीफे का प्रमुख कारण बताया है। यह लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस के लिए एक और बड़ा झटका है। इससे पहले अरविंदर सिंह लवली ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख का पद छोड़ दिया था। इसके अलावा पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह भी आप के साथ कांग्रेस के गठबंधन के विरोध में पार्टी छोड़ चुके हैं।

ओमप्रकाश बिधूड़ी (Om Prakash Bidhuri) ने दावा किया कि कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कई कारणों से इस्तीफा दिया है, लेकिन मुख्य कारण दिल्ली में आप के साथ कांग्रेस का गठबंधन है। मैंने अपना इस्तीफा देकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। हजारों कार्यकर्ता गठबंधन से खुश नहीं हैं।”

‘किसी ने नहीं सुनी बात’

बिधूड़ी ने कहा, “आप कांग्रेस को कोसकर सत्ता में आई। जब अरविंदर सिंह लवली अध्यक्ष थे तो हम सभी ने अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं, लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं सुनी। गठबंधन कार्यकर्ताओं की भावनाओं के खिलाफ है, इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया है।” उन्होंने कहा कि उनकी किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने की तत्काल कोई योजना नहीं है। कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व विधायक देवेंद्र यादव को अपनी दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया था।

तजिंदर सिंह बिट्टू भी छोड़ चुके हैं साथ

अप्रैल महीने में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू (Tajinder Singh Bittu) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ थाम लिया है। बिट्टू ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव, को-इंचार्ज हिमाचल प्रदेश के पद से भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।

Source link

Most Popular

To Top