खेल

KKR Full Squad: केकेआर ने ऑक्शन में खरीदे 10 खिलाड़ी, ऐसी है आईपीएल 2024 सीजन की टीम

Kolkata Knight Riders- India TV Hindi

Image Source : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2024 Kolkata Knight Riders Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 प्लेयर मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जिस तरह से खिलाड़ियों को खरीदा उसने सबसे ज्यादा फैंस को चौंकाने का काम किया। अगले सीजन में एकबार फिर से श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने उतरने वाली केकेआर टीम ने ऑक्शन से पहले 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। इसके बाद उनके पास पर्स में कुल 32 करोड़ 70 लाख रुपए बचे थे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए उन्होंने 24 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च कर दिए, जिसके बाद स्टार्क आईपीएल इतिहास में ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। केकेआर ने इसके अलावा मनीष पांडे को भी 50 लाख रुपए में खरीदा।

स्टार्क को लेकर केकेआर ने खाली कर दिया अपना पर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन में कुल 10 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। इसमें उन्होंने सबसे पैसे मिचेल स्टार्क को लेकर खर्च किए जिनको अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से बिडिंग वॉर भी करनी पड़ी लेकिन अंत में 24 करोड़ 75 लाख रुपए में उन्हें खरीदने में कामयाब रहे। केकेआर ने इसके अलावा अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान को 2 करोड़ रुपए में खरीदा वहीं शेरफेन रदरफोर्ड को 1 करोड़ 50 लाख रुपए में उन्होंने अपनी टीम में शामिल किया। केकेआर ने आईपीएल 2024 सीजन के लिए कुल 22 खिलाड़ियों को स्क्वाड बनाया है और उनके पास पर्स में 1 करोड़ 35 लाख रुपए शेष बचे।

भारतीय घरेलू खिलाड़ियों पर भी केकेआर ने लगाया दांव

विदेशी खिलाड़ियों पर ऑक्शन में पैसा खर्च करने के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने भारतीय घरेलू खिलाड़ियों पर भी ऑक्शन में दांव लगाया। इसमें अंगकृश रघुवंशी, रमनदीप सिंह और शाकिब हुसैन को उन्होंने 20-20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसके अलावा विकेटकीपर ऑप्शन के तौर केकेआर ने मौजूदा भारतीय टीम के सदस्य केएस भरत को 50 लाख रुपए जो उनका बेस प्राइस था उसमें खरीदने में कामयाब रहे।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल 2024 में खरीदे गए खिलाड़ी: मिचेल स्टार्क, मुजीब उल रहमान, शेरफेन रदरफोर्ड, गुस एटिंकसन, मनीष पांडे, केएस भरत, चेतन सकारिया, अंगकृश रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शाकिब हुसैन।

कोलकाता नाइट राइडर्स के रिटेन किए गए खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सुनील नरेन, जेसन रॉय, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन खिलाड़ियों को किया था रिलीज: शाकिब अल हसन, लिटन दास, डेविड विसे, आर्या देसाई, एन जगदीसन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, जॉनसन चार्ल्स।

ये भी पढ़ें

RCB Full Squad : आरसीबी का ऐसा है पूरा स्क्वाड, ये रहा सबसे महंगा खिलाड़ी, इतने करोड़ बच गए खाली

IPL 2024 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने खरीदे इतने खिलाड़ी, पूरी तरह बदल गई टीम; देखें फुल स्क्वाड

Latest Cricket News

Source link

Most Popular

To Top