![borewell Karnataka borewell Karnataka](https://i0.wp.com/images.prabhasakshi.com/2024/4/4/borewell-karnataka_large_1448_154.webp?w=560&ssl=1)
प्रतिरूप फोटो
ANI
बोरवेल के अंदर 16 फुट की गहराई में फंसे बच्चे सात्विक सतीश मुजागोंड को सुरक्षित बाहर निकालते ही खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चे को तुरंत एक मेडिकल टीम के साथ घटनास्थल पर तैनात एम्बुलेंस में ले जाया गया।
विजयपुरा। चार अप्रैल कर्नाटक के विजयापुर जिले के इंडी तालुका के लाचयान गांव में बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे को करीब 20 घंटे के बचाव अभियान के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर में सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बचाव अभियान के दौरान बच्चे के रोने के आवाज सुनी गई थी। बोरवेल के अंदर 16 फुट की गहराई में फंसे बच्चे सात्विक सतीश मुजागोंड को सुरक्षित बाहर निकालते ही खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चे को तुरंत एक मेडिकल टीम के साथ घटनास्थल पर तैनात एम्बुलेंस में ले जाया गया।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़
![](https://jara.news/wp-content/uploads/2021/12/Main_JARA_Final_logo-removebg-preview-removebg-preview.png)