उद्योग/व्यापार

Indian Railways: कोहरे की मार से राजधानी समेत कई ट्रेनें लेट, स्टेशन पर यात्रियों के हाल बेहाल

Indian Railways: दिसंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू घने कोहरे का कहर नए साल के पहले दिन भी जारी है। घने कोहरे की वजह से एक तरफ जहां यातायात प्रभावित है। वहीं शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। घने कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर भी पढ़ रहा है। राजधानी जैसी समय से चलने वाली ट्रेन भी 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं। 1 जनवरी 2024 को दिल्ली क्षेत्र में 21 ट्रेनें देरी से चल रही है। इसमें राजधानी ट्रेन का भी नाम शामिल है।

इससे पहले रविवार को घने कोहरे और लो विजबिलिटी के चलते दिल्ली में 23 ट्रेनें देरी से चल रही थीं। इंडियन रेलनव के मुताबिक, पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस लगभग 7 घंटे की देरी से चल रही थी। जबकि हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस और आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चली रही थी।

ये ट्रेनें लेट, देखिए पूरी लिस्ट

भुवनेश्वर राजधानी तेजस एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तकरीबन 8 घंटे की देरी से चल रही है। यही नहीं बल्कि नई दिल्ली से चलकर सियालदह जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस और पटना राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी 8-8 घंटे की देरी से चल रही हैं। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का हाल भी यही हाल है। नई दिल्ली से चलकर इस्लामपुर जाने वाली मगध एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस जैसी ट्रेन भी कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में लोग बेहाल हो रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों का इंतजार कर रही महिला यात्री ने बताया कि उनको राजधानी एक्सप्रेस से हावड़ा जाना है। लेकिन उनकी ट्रेन 8 घंटे से ज्यादा लेट है।

Source link

Most Popular

To Top