बड़ी खबर

India TV Poll: क्या अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी पूरी तरह से बिखर जाएगी? जानें जनता की राय

India TV Poll- India TV Hindi

Image Source : PTI
India TV Poll

कथित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से देश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। ऐसे में एक सवाल ये भी है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद AAP का क्या होगा? इस मुद्दे पर हमने जनता से पूछा कि क्या अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी पूरी तरह से बिखर जाएगी? इस पोल में हमें चौंकाने वाले नतीजे मिले हैं। आइए जानते हैं जनता की राय।

क्या है जनता की राय?

क्या अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी बिखर जाएगी? इस सवाल पर किए गए पोल में हजारों लोगों ने भाग लिया। India TV के इस पोल पर कुल 28,149 लोगों ने अपने वोट दिए। आपको बता दें कि कुल 74 फीसदी लोगों ने इस बात पर सहमति जताई है कि आम आदमी पार्टी बिखर जाएगी। 20 फीसदी लोगों का मानना है कि AAP नहीं बिखरेगी। वहीं, 6 फीसदी लोगों ने कह नहीं सकते में जवाब दिया है। 

ED की हिरासत में हैं केजरीवाल

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल ईडी की गिरफ्त में हैं। इस बीच राउज एवेन्यू कोर्ट से भी केजरीवाल को तगड़ा झटका लगा था। दरअसल, अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था।  अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक रिमांड पर रहेंगे। बता दें कि ईडी ने कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी। 

Latest India News

Source link

Most Popular

To Top