राजनीति

INDIA गठबंधन में फिर तकरार!!! Arvind Kejriwal ने पंजाब में 13 सीटों पर चुनाव लड़ने के दिए संकेत

वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सभी केंद्रीय पार्टियों के नेता लगातार अलग-अलग राज्यों के दौरे करने में व्यस्त हो गए हैं। इसी घड़ी में पंजाब के बठिंडा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक रैली में हिस्सा लिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 1125 करोड रुपए की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की है और विकास क्रांति दिल्ली में हिस्सा भी लिया है। इस विकास क्रांति रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके अलावा उन्होंने इस रैली में एक बड़ा इशारा किया है जिसके बाद इंडिया गठबंधन को लेकर चर्चा जोरों पर होने पर लगी है। इंडिया गठबंधन की बैठक में सीट शेयरिंग से पहले ही अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा बयान देकर खलबली मचा दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लोकसभा में पंजाब की सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने रैली के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटें हमें दीजिए। उन्होंने कहा कि अपने दिल्ली का काम देखने के बाद पंजाब में हमें वोट दिया और 117 में से 92 सीटों पर विजयी बनाए। उन्होंने कहा कि मेरा दिल कह रहा है कि यहां 117 में से 110 से ज्यादा सीटें आम आदमी पार्टी जीत कर लाएगी। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं और एक सीट चंडीगढ़ की है, मेरा जनता से अनुरोध है कि सभी तेरा सेट हमें दीजिए और हमारे हाथ में मजबूती लेकर आइए।

 

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा

दिल के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों भगवंत मान द्वारा किए जा रहे विकास कार्य को देखकर डरी हुई है। समूह विपक्षी पार्टियों मिलकर केंद्र के पास गई और कहा कि यह लोग बहुत कम कर रहे हैं उनके विकास के काम को रोको। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने गंदा काम किया और पंजाब की सेहत का और सड़कों का पैसा रोक दिया। केंद्र सरकार ने नांदेड़ साहिब, हजूर साहिब और पटना साहिब जाने वाली ट्रेन में देने से भी इंकार कर दिया। केंद्र सरकार जिस तरह दिल्ली में दिल्ली सरकार को कम करने से रुकती है इस तरह से पंजाब में भी पंजाब सरकार को कम करने से रोकने में अलग-अलग तरीके निकल रही है। केंद्र सरकार लगातार पंजाब की जनता को दुखी करने में जुटी हुई है। 

Source link

Most Popular

To Top