राजनीति

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली में 12 साल बाद पड़ रही ऐसी गर्मी, जानें कहां है बारिश की संभावना, क्या है मौसम का हाल

IMD Weather Forecast Today delhi ncr weather news bihar ka mausam up weather today- India TV Hindi

Image Source : PTI
दिल्ली में 12 साल बाद पड़ रही ऐसी गर्मी

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। 12 साल बाद मई महीना इतना ज्यादा गर्म देखने को मिला है। मई का औसत अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया है। हालांकि बुधवार को हुई बारिश के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन इसके बाद फिर से अब गर्मी अपना कहर बरसाने लगी है। बता दें कि पिछली बार इस तरह की गर्मी और लू साल 2013 में देखने को मिली थी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं और लू का असर जारी रहेगा। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। भीषण बारिश और चिलचिलाती धूप से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब यूपी वालों के लिए राहतभरी खबर आई है। दरअसल शुक्रवार को यूपी में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल शुक्रवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर लू का प्रकोप रहेगा। इसी दौरान पश्चिमी यूपी में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं 1 जून को तेज रफ्तार के साथ हवा चलने और आसमान में बिजली चमकने की संभावना है। वहीं तीन जून को पूरे यूपी में गरज-चमक के साथ आंधी देखने को मिल सकती है। वहीं आने वाले दिनों में यूपी के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 

बिहार का मौसम

बिहार में भी तापमान कई इलाकों में 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। हालांकि उत्तर बिहार के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार को तेज हवा और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तर बिहार में हुई बारिश के बाद से दक्षिण बिहार तक के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो 1 जून से पहले दक्षिणी बिहार में लू से राहत मिलने की संभावना है। वहीं 1 जून से राज्य में पुरवैया हवाओं के चलने की संभावना है। इस कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 

Latest India News

Source link

Most Popular

To Top