उद्योग/व्यापार

IMD Alert: बिहार, बंगाल और ओडिशा सहित इन राज्यों में प्रचंड गर्मी की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

Weather Update: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है। आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 2 मई तक जारी रहने की संभावना है। IMD ने मंगलवार को कहा कि रेड अलर्ट के तहत इन राज्यों में गर्मी से संबंधित बीमारियों और हीटस्ट्रोक का खतरा है। लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।

IMD ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे लंबे समय तक गर्मी में रहने से बचें या बाहर किसी गतिविधियों में शामिल न हों।

चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे हैं लोग

देश के कुछ हिस्से चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे हैं। सरकारी एजेंसियों ने हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। कुछ क्षेत्रों के स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है। पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, केरल और आंध्र प्रदेश में सोमवार को भयंकर लू चलने की सूचना मिली।

आंध्र प्रदेश के कलाईकुंडा और कंडाला में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य सीमा से 8 डिग्री अधिक है। राज्य के नंदयाल शहर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, ओडिशा के बारीपदा में सोमवार को देश का तीसरा सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद बिहार के शेखपुरा का स्थान रहा जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस सप्ताह इन राज्यों में जारी रहेगा ‘लू’ का कहर

अगले 5 दिनों में असम, त्रिपुरा, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी, गोवा, केरल और कर्नाटक में भारी गर्मी पड़ने की आशंका है। IMD ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा, “अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में ‘लू’ की स्थिति जारी रहने की आशंका है।”

ओडिशा में 15 अप्रैल से और गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल से ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। IMD ने अप्रैल में देश के विभिन्न हिस्सों में 4 से 8 दिनों तक लू चलने का अनुमान लगाया है, जो सामान्य सीमा 1 से 3 दिनों से अधिक है। अप्रैल-जून की अवधि में 10 से 20 दिन लू चलने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: लोकसभा चुनावों के बीच AAP को बड़ा झटका, मनीष सिसोदिया को फिर नहीं मिली जमानत

यहां बारिश भी होगी

जिन क्षेत्रों में भीषण गर्मी देखी जा सकती है उनमें मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, बिहार और झारखंड शामिल हैं। कुछ क्षेत्रों में लू का प्रकोप 20 दिन तक जारी रहने की आशंका है। लंबे समय तक चलने वाली हीटवेव की स्थिति से बिजली ग्रिड पर दबाव पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, भारत के कुछ हिस्सों में पानी की कमी हो सकती है। IMD ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में तूफान और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

Source link

Most Popular

To Top