उद्योग/व्यापार

Holi 2024: पूरी दुनिया में मशहूर है बरसाना की लट्ठमार होली, जानिए इस साल किस दिन खेली जाएगी

Holi 2024: होली का त्योहार देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें बरसाना की होली पूरी दुनिया में मशहूर है। ब्रज में होली का त्योहार बसंत पंचमी से शुरू हो चुका है। इस दिन होली का डंडा गाड़ा जाता है। ब्रज में होली 40 दिन तक मनाई जाती है। 17 मार्च 2024 को बरसाना में लड्‌डू की होली खेली जाएगी। ये पर्व द्वापर युग से मनाया जा रहा है। हा जाता है कि नंदगांव से होली खेलने के लिए बरसाना आने का आमंत्रण स्वीकार करने की परंपरा इस होली से जुड़ी हुई है। जिसका आज भी पालन किया जाता है। आमंत्रण स्वीकार करने के बाद यहां सैकड़ों किलो लड्डू बरसाए जाते हैं।

मथुरा, वृंदावन और बरसाना की होली देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। बरसाना की लट्ठमार होली पूरी दुनिया में मशहूर है। इस साल बरसाना में लट्ठमार होली 18 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को बरसाने में गोपियां बनीं महिलाएं नंदगांव से आए पुरूषों पर लाठी बरसाती हैं। पुरुष ढाल का इस्तेमाल कर खुद को बचाते हैं।

कैसे हुई लट्ठमार होली की शुरुआत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरसाना की लट्ठमार होली भगवान कृष्ण की लीलाओं का एक हिस्सा है। कहा जाता है कि श्री कृष्ण अपने सखाओं के साथ कमर में फेंटा लगाए राधा रानी और उनकी सखियों के साथ होली खेलने बरसाना पहुंचते थे। उनकी हरकतों से परेशान होकर उन्‍हें सबक सिखाने के लिए राधा और उनकी सखियां उन पर डंडे बरसाती थीं। उनकी मार से बचने के लिए कृष्ण और उनके मित्र लाठी और ढालों का उपयोग करते थे। धीरे-धीरे यह परंपरा बन गई। इस लट्ठमार होली को देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग पहुंचते हैं। होली से कुछ दिन पहले लट्ठमार होली खेली जाती है।

Holi 2024: वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में होली है बेहद खास, मिलता है असली आनंद

नंद महल भेजा जाता है होली का पहला निमंत्रण

लट्ठमार होली के दिन पूरे ब्रज में होली का एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। बरसाने में लट्ठमार होली लाडली के मंदिर उत्साह के साथ खेला जाता है। इस उत्‍सव का पहला निमंत्रण सबसे पहले नंद गांव के नंद महल भेजा जाता है। इसके बाद ही बरसाने में नंदगांव के हुरियारे होली खेलने बरसाना आते हैं। इस दिन गोपियां लट्ठ और गुलाल से हुरियारों का स्‍वागत करती हैं।

लट्ठमार होली का बजट 65 लाख रुपये

प्रशासन ने लट्ठमार होली की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार लट्ठमार होली के लिए प्रशासन की ओर से 65 लाख रुपये का बजट दिया गया है। इस बजट से बरसाना में होली पर अस्थाई इंतजाम, जैसे साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग, सजावट और अन्य काम किए जाएंगे। 17 मार्च को नंदगांव में फाग आमंत्रण उत्सव होगा। इसी दिन बरसाना में लड्डू होली होगी। 18 मार्च को बरसाना में लठामार होली और 19 मार्च को नंदगांव लठामार होली होगी।

Source link

Most Popular

To Top