उद्योग/व्यापार

Himachal Political Crisis Live: हिमाचल में जा सकती है सुक्खू की कुर्सी, एक्शन में कांग्रेस

FEBRUARY 28, 2024 8:38 AM IST

Himachal Political Crisis Live: सरकार बचाने के लिए एक्टिव मोड में है कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटे हैं। ऐसे में बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत होती है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 40 विधायक जीते थे। बीजेपी के 25 और तीन अन्य विधायकों को जीत मिली थी। बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस के दो गुटों के बीच चली रस्सा-कशी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया गया। जबकि वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य को कैबिनेट मंत्री बनाया गया और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं। सुक्खू सरकार के पास 43 विधायक हैं। लेकिन राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के चलते सुक्खू सरकार पर खतरों के बादल मंडराने लगे हैं।

Source link

Most Popular

To Top