उद्योग/व्यापार

Gold Rate Today: सोने के दाम में मजबूती कायम, चेक करें अपने शहर में नए रेट

5 मई को सोने के दाम में मजबूती बनी हुई है। 10 ग्राम सोने के दाम 71000 रुपये के आसापास घूम रहे हैं। 24 कैरेट का शुद्ध सोना 71,830 ग्राम पर नजर आ रहा है। वहीं 22 कैरेट का सोना 65,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास नजर आ रहा है। इसके उलट चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है। यह 83,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास नजर आ रहा है। दरअसल, भारत में सोने के रिटेल प्राइस में तमाम दूसरे बातों का भी जिक्र होता है। जिसकी वजह से इसकी कीमतें अलग-अलग शहरों में अलग होती हैं।

अक्षय तृतीया का भी पावन पर्व बेहद नजदीक है। ऐसे में भारत में सोने-चांदी की खरीद में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोने के सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अक्षय तृतीया के दौरान लोग सोने की खरीदारी को शुभ मानते हैं। आम लोगों का विश्वास है कि अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी करने से जीवन में समृद्धि आती है। सोना निवेश का इंस्ट्रूमेंट होने के साथ ही भारत के लोगों के जीवन में सांस्कृतिक महत्व होता है।

जानिए सोने के भाव 

इस दौरान तमाम ज्वैलर्स की तरफ से तरह-तरह के फेस्टिव ऑफर दिए जाते हैं। अलग-अलग ज्वेलर्स के भावों पर नजर डालें तो 5 मई 2024 को तनिष्क की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 22 कैरेट सोने का भाव 6785 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं कल्याण ज्वैलर्स में 22 कैरेट सोने के दाम 6,600 रुपये प्रति ग्राम में मिल रहा है। जबकि मालाबार गोल्ड 22 कैरेट के एक ग्राम सोने के लिए 6585 रुपये लग रहे हैं। हालांकि सोने के स्टोर पर सोने के भाव अलग-अलग हो सकते हैं। यह अंतर एडिशनल चार्ज की वजह से होता है। इन अतिरिक्त चार्ज्स में मेकिंग चार्ज सबसे अहम होता है। यह अलग-अलग स्टोर के लिए अलग-अलग हो सकता है। लेकिन आमतौर पर यह खरीदे गए सोने के कुल भाव का 6 से 14 फीसदी के बीच हो सकता है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

Source link

Most Popular

To Top