उद्योग/व्यापार

Gold Rate: 64000 रुपये के पार 10 ग्राम सोने का भाव, चेक करें 24 और 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate 2 January 2024: देश के सर्राफा बाजार में आज मंगलवार को  सोने के भाव में तेजी नजर आ रही है। गोल्ड का भाव 64,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। दिल्ली-एनसीआर सोने का रेट 64,240 रुपये पर है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 64,5800 रुपये है। यहां सोने का भाव अन्य शहरों की तुलना में ज्यादा होता है। सिल्वर का रेट 78,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 58,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 64,240 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 58,750 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 64,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 64,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 2 जनवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 58,800 64,140
गुरुग्राम 58,900 64,240
कोलकाता 58,750 64,090
लखनऊ 58,900 64,240
बंगलुरु 58,750 64,090
जयपुर 58,900 64,240
पटना 58,800 64,140
भुवनेश्वर 58,750 64,090
हैदराबाद 58,750 64,090

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Hot Stocks Today : इन तीन स्टॉक्स में 2-3 हफ्तों में हो सकती है 16% तक कमाई, एक्सपर्ट ने दी है दांव लगाने की सलाह

Source link

Most Popular

To Top