Gold Rate 14th February 2024: वैलेंटाइन डे पर हसबैंड वाइफ के लिए अच्छी खबर है। अगर आप अपने लाइफ पार्टनर के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का दिन बेस्ट है। 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में आज 600 से 800 रुपये की गिरावट आई है। दिल्ली में सोने का भाव 62000 रुपये के आसपास आ गया है। सिल्वर का रेट 74,000 रुपये पर है। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..
दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,310 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।
मुंबई में आज का गोल्ड का रेट
मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,000 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट
चेन्नई में 22 कैरेट सोना 57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 62,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के बड़े शहरों में 14 फरवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट
शहर | 22 कैरेट गोल्ड का रेट | 24 कैरेट गोल्ड का रेट |
अहमदाबाद | 57,050 | 62,210 |
कोलकाता | 57,000 | 62,180 |
गुरुग्राम | 57,150 | 62,310 |
लखनऊ | 57,150 | 62,310 |
बंगुलरु | 57,000 | 62,180 |
जयपुर | 57,150 | 62,310 |
पटना | 57,050 | 62,210 |
भुवनेश्वर | 57,000 | 62,180 |
हैदराबाद | 57,000 | 62,180 |
सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर
सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।