उद्योग/व्यापार

Gold Price Today: हसबैंड-वाइफ के लिए अच्छी खबर! वैलेंटाइन डे के दिन सस्ता हुआ सोना

Gold Rate 14th February 2024: वैलेंटाइन डे पर हसबैंड वाइफ के लिए अच्छी खबर है। अगर आप अपने लाइफ पार्टनर के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का दिन बेस्ट है। 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में आज 600 से 800 रुपये की गिरावट आई है। दिल्ली में सोने का भाव 62000 रुपये के आसपास आ गया है। सिल्वर का रेट 74,000 रुपये पर है। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..

दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,310 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,000 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 62,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 14 फरवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 57,050 62,210
कोलकाता 57,000 62,180
गुरुग्राम 57,150 62,310
लखनऊ 57,150 62,310
बंगुलरु 57,000 62,180
जयपुर 57,150 62,310
पटना 57,050 62,210
भुवनेश्वर 57,000 62,180
हैदराबाद 57,000 62,180

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Bank Holidays: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, भूलकर भी न जाएं ब्रांच

Source link

Most Popular

To Top